#हादसा

February 4, 2026

हिमाचल : जिस बेटे के सिर सजना था सेहरा, उसी की उठी अर्थी- 7 दिन बाद घर आनी थी नई दुल्हन

पंजाब में नौकरी करता था विशाल, सदमे में पूरा परिवार

शेयर करें:

30 years vishal manhas marriage car bike tipper road punjab kharar hamirpur himachal

हमीरपुर। कभी-कभी नियति ऐसा क्रूर खेल खेलती है कि खुशियों से सजा घर एक पल में मातम में बदल जाता है। ऐसा ही दिल चीर देने वाला मामला हमीरपुर जिले के नेरी गांव से सामने आया है- जहां जिस घर में 9 फरवरी को शादी की शहनाइयां गूंजनी थीं, वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है।

शादी से हफ्ता पहले युवक की मौत

जिस बेटे के सिर पर सेहरा सजना था, वह अब कफन में लिपटकर घर लौटा। शादी से ठीक सात दिन पहले 30 वर्षीय विशाल मिन्हास की एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। जैसे ही विशाल का शव गांव पहुंचा, परिजनों की चीख-पुकार से पूरा इलाका गमगीन हो गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : काम के दबाव से परेशान था सरकारी कर्मी, परिजनों को खेत में मिली देह- पास पड़ा था NOTE

तेज रफ्तार कार की टक्कर,

परिजनों ने बताया कि विशाल मिन्हास पुत्र संतोष पंजाब के खरड़ में एक निजी कंपनी में कार्यरत था। बीते सोमवार को वह रोज की तरह बाइक पर सवार होकर ड्यूटी के लिए निकला था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

फिर टिप्पर ने छीनी जान

टक्कर इतनी भीषण थी कि विशाल सड़क पर उछलकर सामने से आ रहे एक टिप्पर की चपेट में आ गया। हादसा इतना भयावह था कि विशाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें : HRTC बस हाद.सा : मलबे में इंसानियत शर्मसार, घायलों को छोड़- 3 लाख के पीछे पड़ी सवारियां

चार महीने पहले ही गया था काम पर

विशाल के चाचा बलजीत ने बताया कि वह महज चार महीने पहले ही पंजाब काम पर गया था। परिवार को बेटे के अच्छे भविष्य की उम्मीद थी और अब उसकी शादी को लेकर घर में खुशियों का माहौल बना हुआ था।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

शादी के कार्ड बांटे जा चुके थे, रिश्तेदारों को न्योते दिए जा चुके थे और घर में तैयारियां अंतिम चरण में थीं। लेकिन एक फोन कॉल ने सारी खुशियों को पल भर में खत्म कर दिया। जैसे ही हादसे की खबर घर पहुंची, पूरा परिवार टूट गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : समाज ने खूब टोका, नहीं रुकी निर्मला- बिजली बोर्ड में लाइनमैन बन दे रही सेवाएं

सदमे में पूरा परिवार

विशाल अपने पीछे माता-पिता और छोटे भाई को बेसहारा छोड़ गया है। उसके पिता संतोष उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी में आउटसोर्स कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं, जबकि माता अनीता गृहिणी हैं। छोटा भाई एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। विशाल की मौत के बाद उसका पूरा परिवार सदमे में है।

पूरे गांव में पसरा मातम

मंगलवार को जब गांव में विशाल का अंतिम संस्कार किया गया, तो पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया। गांव के लोग, रिश्तेदार और परिचित बड़ी संख्या में अंतिम यात्रा में शामिल हुए। हर किसी की जुबान पर यही सवाल था कि आखिर इतनी कम उम्र में और शादी से ठीक पहले ऐसा क्यों हुआ।

यह भी पढ़ें : HRTC बस हाद.सा : कमजोर डंगे ने उजाड़े तीन परिवार, पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम

मातम में बदली खुशियां

जिस घर में कुछ दिन पहले तक शादी की चर्चा थी, आज वहीं सन्नाटा पसरा है। सेहरा, घोड़ी और शहनाइयों की जगह अब आंसुओं और सिसकियों ने ले ली है। विशाल की होने वाली दुल्हन और उसके परिवार पर भी इस हादसे ने गहरा आघात पहुंचाया है।

प्रशासन से न्याय की उम्मीद

गांववासियों ने प्रशासन से हादसे की निष्पक्ष जांच और दोषी वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते तेज रफ्तार और लापरवाही पर लगाम लगाई जाए, तो शायद ऐसे परिवारों को यह असहनीय दर्द न झेलना पड़े।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख