#अपराध

April 2, 2026

शूलिनी यूनिवर्सिटी केस में खुलासा : नितिन ने लेटर पर लिखा मैडम का नाम, माता-पिता के सामने भी रोया

नितिन की डायरी में मिला नोट, यूनिवर्सिटी प्रबंधन पर FIR दर्ज

शेयर करें:

SHOOLINI UNIVERSITY NITIN CASE UPDATE NOTE INVESTIGATION POLICE HIMACHAL SOLAN

सोलन। हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में 21 वर्षीय छात्र के आत्महत्या वाले मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। यूनीवर्सिटी की प्रताड़ना और नौकरी के नाम पर हुए धोखे से घर का इकलौता चिराग बुझ गया।

सुसाइड नोट में खोली पोल

21 वर्षीय छात्र नितिन चौहान द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट ने कई राज खोले हैं। बताया जा रहा है कि छात्र ने सुसाइड नोट पर हर उस चीज के बारे में लिखा है- जिससे वो परेशान था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : बैडमिंटन खेलते 32 वर्षीय युवक की मौ*त, दो मासूम बच्चों ने खोया पिता- पत्नी बेसुध

घर पहुंचे यूनिवर्सिटी के लोग

आपको बता दें कि कल नितिन के घर पर शुद्धि संस्कार की रस्म रखी गई थी। इस दौरान शूलिनी यूनिवर्सिटी प्रबंधन के करीब आठ लोग उसके घर पर शाम तक मौजूद रहे।

क्या बोले नितिन के पिता?

उधर, नितिन के पिता कल्याण सिंह चौहान का कहना है कि यूनिवर्सिटी में उनके बेटे को प्रताड़ित किया गया। जॉब प्लसेमेंट के नाम पर उसके साथ धोखा किया गया। इन्हीं सब चीजों से नितिन काफी तनाव में आ गया और उसने आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस ने बस स्टैंड से पकड़ी सबसे बड़ी नशे की खेप : हरियाणवी से मिला 20 लाख का चिट्टा

मम्मी-पापा अपना ख्याल रखना

नितिन के पिता ने बताया कि फंदा लगाने के पहले नितिन ने घर पर फोन किया था। उसने अपनी मां से भी बात की। नितिन बार-बार यही बोल रहा था मम्मी-पापा अपना ख्याल रखना। मगर उन्हें क्या पता था कि नितिन ऐसा कुछ कर लेगा।

अपना बेटा खोया है

नितिन के पिता का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए- ताकि भविष्य में किसी और के बेटे के साथ ऐसा ना हो। उन्होंने कहा कि बेटे ने अपनी आपबीती सुसाइड नोट में लिखी है। इतना ही नहीं यूनवर्सिटी की प्रताड़ना के कारण बेटा हमारे सामने इतनी बार रोया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: लड़की ने शादी से किया इनकार, सनकी मंगेतर ने खोया आपा- चा*कू से किए कई...

सुसाइड नोट में मैडम का नाम

उन्होंने बताया कि नितिन ने सुसाइड नोट में अवनी नाम की मैडम का नाम लिखा है। उसने लिखा है कि अवनी मैम उसे परेशान करती थी। नितिन की मां प्रोमिला चौहान ने बताया कि नितिन ने उनसे कई बार बताया कि अवनी मैडम उसे तंग करती है।

घर आ जा बेटा, लेकिन...

प्रोमिला ने बताया कि उन्होंने नितिन से कई बार कहा कि सब छोड़कर घर वापस आ जा। मगर नितिन नहीं मानता था- उसने MBA की पढ़ाई पूरी की थी। ऐसे में वो अच्छी नौकरी कर अपने पैरों पर खड़ा हना चाहता है।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला- 300 यूनिट तक फ्री हुई बिजली, इन परिवारों को मिलेगा लाभ

जॉब प्लेसमेंट के नाम पर धोखा

नितिन के माता-पिता ने बताया कि जॉब प्लेसमेंट के नाम पर यूनिवर्सिटी द्वारा उसके साथ धोखा किया गया। किसी कंपनी में 50 हजार प्रति महीने पैकेज पर भेजा गया, लेकिन उसे महज 25 हजार दिया गया। वहां उससे साफ-सफाई करवाई गई- पोछा तक लगवाया गया। देर रात ढाई-तीन बजे तक काम करवाया गया। इस धोखे से नितिन बहुत तनाव में आ गया था। नितिन ने कई बार यूनिवर्सिटी से मदद भी मांगी, लेकिन उसे वहां भी प्रताड़ना के सिवा कुछ नहीं मिला। 

नितिन ने लगाया फंदा 

आपको बता दें कि ये दुखद मामला बीती 28 मार्च को सोलन के मधुबन कॉलोनी से सामने आया है। यहां रोहड़ू के रहने वाले 21 वर्षीय नितिन चौहान ने किराए के कमरे में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है, वहीं यूनिवर्सिटी कैंपस में भी माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में महंगी हुई शराब : 105 रुपये तक बढ़े दाम, यहां देखें पूरी रेट लिस्ट

डायरी में मिला सुसाइड नोट

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे की बारीकी से जांच की। इस दौरान गले पर रस्सी के निशान के अलावा शरीर पर किसी भी तरह की चोट के निशान नहीं मिले। कमरे से पुलिस को मोबाइल फोन, एक डायरी और रस्सी बरामद हुई है। डायरी में एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें नितिन ने अपनी निजी परेशानियों का जिक्र करते हुए यह कदम उठाने की बात लिखी है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में आज रात से बदलेगा मौसम : भारी बारिश का अलर्ट, तेज आंधी-तूफान के साथ गिरेंगे ओले

छात्रों ने प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी 

नितिन शूलिनी यूनिवर्सिटी से जुड़ा हुआ था। घटना के बाद यूनिवर्सिटी परिसर में माहौल अचानक गरमा गया और सैकड़ों छात्र इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। छात्रों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

पुलिस कर रही मामले की जांच 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और यूनिवर्सिटी से जुड़े अधिकारियों से भी पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में इंसानियत की मिसाल : 74 वर्षीय बुजुर्ग ने किया देहदान, समाज के काम आएगा शरीर

यूनिवर्सिटी के खिलाफ मामला दर्ज

शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है, जबकि मौके से बरामद मोबाइल, डायरी और अन्य साक्ष्यों को फॉरेंसिक जांच के लिए  SFSL जुन्गा भेजा जा रहा है फिलहाल इस घटना ने न सिर्फ एक परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है, बल्कि पूरे इलाके और यूनिवर्सिटी माहौल को भी प्रभावित किया है। अब सभी की नजरें पुलिस जांच पर टिकी हैं, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख