#यूटिलिटी

April 2, 2026

सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला- 300 यूनिट तक फ्री हुई बिजली, इन परिवारों को मिलेगा लाभ

गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ होगा कम

शेयर करें:

Free Electricity Units Subsidy Himachal Pradesh Sukhu Government

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बिजली दरों और सब्सिडी को लेकर जारी असमंजस के बीच राज्य सरकार ने अब स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी है। राज्य सरकार ने बिजली सब्सिडी को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार का ये फैसला जनता के लिए बेहद राहत भरा है।

300 यूनिट फ्री बिजली

ऊर्जा विभाग की ओर से राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष को भेजे गए पत्र में साफ किया गया है कि CM सुक्खू द्वारा बजट में की गई घोषणाओं को लागू कर दिया गया है। खास तौर पर अति गरीब परिवारों को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने के फैसले को अधिसूचना के जरिए लागू कर दिया गया है। इससे हजारों परिवारों को सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में महंगी हुई शराब : 105 रुपये तक बढ़े दाम, यहां देखें पूरी रेट लिस्ट

किन परिवारों को मिलेगा लाभ?

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि मुफ्त और सब्सिडी वाली बिजली का लाभ एक ही परिवार के अधिकतम दो बिजली मीटरों तक सीमित रहेगा। यानी एक राशन कार्ड से जुड़े केवल दो मीटरों पर ही 125 यूनिट तक बिजली पूरी तरह मुफ्त दी जाएगी। इसके ऊपर की खपत पर तय दरों के अनुसार सब्सिडी लागू रहेगी।

सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला

इस व्यवस्था को लागू करने से पहले बिजली बोर्ड द्वारा प्रदेशभर में सर्वे कराया गया था। उसी के आधार पर यह तय किया गया है कि किन-किन मीटरों को सब्सिडी के दायरे में लाया जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि अगर उपभोक्ता भविष्य में अपने चुने गए मीटरों में बदलाव करना चाहे, तो उसे यह सुविधा भी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में आज रात से बदलेगा मौसम : भारी बारिश का अलर्ट, तेज आंधी-तूफान के साथ गिरेंगे ओले

अब नहीं होगी गड़बड़ी

सब्सिडी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए सरकार इसे डिजिटल सिस्टम से जोड़ने जा रही है। जिन मीटरों को सब्सिडी के लिए चुना जाएगा, उन्हें संबंधित राशन कार्ड से लिंक किया जाएगा। इसके बाद यह जानकारी IT विभाग को भेजी जाएगी, जहां पूरा डेटा मिलान किया जाएगा ताकि किसी तरह की गड़बड़ी या दोहराव न हो।

कृषि उपभोक्ताओं को भी राहत

सरकार ने किसानों को भी राहत दी है। कृषि कनेक्शन पर 4.73 रुपये प्रति यूनिट की सब्सिडी दी जाएगी। जबकि किसानों से केवल 30 पैसे प्रति यूनिट की दर से बिजली शुल्क लिया जाएगा। इससे खेती-किसानी की लागत में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें : ENTRY TAX पर पंजाब-हरियाणा का धरना खत्म : सुक्खू सरकार को 10 दिन की दी मोहलत

ऐसे समझें नई बिजली दरें

सब्सिडी वाले दो मीटरों के लिए नई दरों का ढांचा कुछ इस तरह तय किया गया है-

  • 0 से 60 यूनिट तक: पूरी तरह मुफ्त (उपभोक्ता को शून्य बिल)
  • 60 से 125 यूनिट तक: यह भी पूरी तरह मुफ्त
  • 125 से 300 यूनिट तक: आंशिक सब्सिडी के बाद उपभोक्ता को करीब 2.07 रुपये प्रति यूनिट चुकाने होंगे

यह भी पढ़ें : हिमाचल में पुलिसवाले ने मांगी रिश्वत... नहीं दे पाया युवक, तो काटा 5000 का चालान

कम होगा आर्थिक बोझ

वहीं, अति गरीब परिवारों को 300 यूनिट तक पूरी तरह मुफ्त बिजली दी जाएगी। इसके बाद उनकी खपत पर भी सब्सिडी लागू रहेगी, जिससे उन पर आर्थिक बोझ कम रहेगा।

बिलिंग प्रक्रिया में नहीं होगा बदलाव

सरकार ने यह भी साफ किया है कि मुफ्त बिजली मिलने के बावजूद उपभोक्ताओं को पहले की तरह ही बिजली बिल जारी होते रहेंगे। हालांकि, जिन पर पूरी सब्सिडी लागू होगी, उनका बिल शून्य ही रहेगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल पंचायत चुनाव : आरक्षण रोस्टर में छेड़छाड़! जयराम ने CM के फैसले को बताया गलत

पारदर्शिता और राहत पर फोकस

सरकार का दावा है कि इस नई व्यवस्था से न केवल उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी, बल्कि पूरी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी भी बनेगी। राशन कार्ड से लिंकिंग और IT आधारित मिलान से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सब्सिडी सही लाभार्थियों तक ही पहुंचे।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख