#अपराध

September 20, 2025

हिमाचल : घर में घुसकर व्यक्ति पर चलाया दरा*ट, पुलिस ने चार सगे भाई किए अरेस्ट

गांव के ही चार युवकों ने जमीनी विवाद के लिए किया ऐसा काम

शेयर करें:

Kangra News

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित बनोली गांव में शुक्रवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। आपसी रंजिश के चलते चार युवकों ने गांव के ही 57 वर्षीय करनैल सिंह पर दराट से हमला कर दिया था। अब इस मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है।

दराट से जानलेवा हमला

इस हमले ने पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए करनैल सिंह पर हमला करने वाले चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चारों आरोपी युवक गांव के ही रहने वाली है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : मां-बेटे का नहीं मिला कोई सुराग, पांच दिन पहले सतलुज में गिर गई थी कार

सगे भाई हैं चारों आरोपी

पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी सगे भाई हैं और बनोली के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान-

  • कुशल कुमार पुत्र बलजीत सिंह
  • मनमोहन
  • पंकज
  • रिंकू

यह भी पढ़ें : हिमाचल : तेज रफ्तार ने छीनी युवक की जिंदगी, बाइक पर जा रहा था घर- पसरा मातम

चल रहा था पुराना विवाद

जांच में पाया गया है कि इनका करनैल सिंह और उनके भाई अंग्रेज सिंह के साथ पुराना विवाद चल रहा था। शुक्रवार को किसी बात को लेकर कहासुनी इतनी बढ़ गई कि स्थिति हिंसक हो गई।

दराट से किया हमला

गवाहों के मुताबिक, झगड़े के दौरान कुशल कुमार ने अचानक करनैल सिंह पर दराट से वार कर दिया। इसी बीच मनमोहन के हाथ में भी दराटी थी। जब करनैल सिंह की पत्नी बीना देवी बीच-बचाव के लिए आगे आईं- तो कुशल ने उन्हें जोर का धक्का दे दिया।

यह भी पढ़ें: हिमाचल : महिला पुलिस अफसर ने कांस्टेबल को जड़े थप्पड़, धक्के दे थाने से फेंका बाहर

गर्दन पर चलाई दराट

इसके बाद करनैल सिंह की गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर दराट से लगातार वार किए गए। हमले के बाद चारों आरोपी घबराकर वहां से फरार हो गए। हालांकि, जल्दबाजी में वे अपनी स्कूटी, दराट और दराटी वहीं छोड़ गए। ग्रामीणों ने तुरंत मामले की सूचना ज्वाली पुलिस को दी।

हथियार और स्कूटी जब्त

वारदात की खबर मिलते ही ज्वाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने घटनास्थल से हथियार और स्कूटी को कब्जे में ले लिया। इस बीच, पीड़ित की बेटी किरण ने पुलिस को शिकायत दी, जिसके आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में थम गया बारिश का सिलसिला! अगले लगातार चार दिन पहाड़ों पर खिलेगी धूप

घर पर पड़े थे खून के धब्बे

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। टीम ने घटनास्थल से खून के धब्बों समेत अन्य अहम सबूत इकट्ठा किए और सभी आरोपियों को वारदात के कुछ घंटों बाद ही गिरफ्तार कर लिया।

कैसे हत्थे चढ़े आरोपी?

SP नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया। गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को चारों आरोपियों को फतेहपुर के घोली गांव से दबोच लिया गया। अब इन्हें अदालत में पेश किया जाएगा, जहां से इन्हें रिमांड पर भेजा जा सकता है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : धरती में समा रहा पूरा गांव, कई लोग घरों में फंसे- मदद के लिए पहुंचे सेना के जवान

गांव में दहशत का माहौल

इस घटना से बनोली पंचायत के लोग बेहद सहमे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आपसी रंजिश के चलते हुए इस तरह के हमले से गांव का माहौल खराब हो गया है। वहीं, पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आखिर विवाद की असली वजह क्या थी और क्या हमले की कोई साजिश पहले से रची गई थी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख