#अपराध
July 7, 2025
हिमाचल: "नकाब पहन कर करते हैं बेड टच", डरी सहमी छात्राओं की आपबीती सुन सन्न रह गए परिजन
स्कूल जाती छात्राओं से रास्ते में नीच हरकतें करते थे नकाबपोश, थाने पहुंचे परिजन
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश में महिलाओं और युवतियों के साथ आए छेड़छाड़, दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं। इन सब मामलों के बीच अब हिमालल की राजधानी शिमला से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां स्कूली छात्राओं के साथ कुछ नकाबपोश युवकों का चाकू की नोक पर छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पूरे जिला में हड़कंप मचा दिया है। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 युवकों को हिरासत में लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार यह मामला शिमला जिला के उपमंडल ठियोग का बताया जा रहा है। यहां मझार स्कूल की छात्राओं के साथ नकाबपोश युवकों ने ना सिर्फ चाकू की नोक पर गंदी हरकतें की, बल्कि उन्हें यह बात किसी को भी बताने पर जाने से मारने की धमकी भी दी। बड़ी बात यह है कि यह खेल पिछले दो सप्ताह से चला आ रहा था। लेकिन डरी सहमी लड़कियां किस को कुछ नहीं बता पा रही थी।
यह भी पढ़ें : बाढ़ के मलबे में दफन हुआ बैंक, लाखों की नगदी-फाइलें; लोगों के गहने सब तबाह
इन युवकों की हरकतों से तंग आकर आखिर छात्राओं ने अपने परिजनों को इस घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों ने तुरंत ही पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने भी मामला दर्ज करते हुए और मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए सात लोगों को हिरासत में लिया है। यह सभी मझार के आसपास के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की आगामी जांच में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें : केंद्र देगा 2006 करोड़ की आपदा राहत राशि, पहले सुक्खू सरकार को चुकाने होंगे 500 करोड़- जानें शर्त
पुलिस को सौंपी शिकायत में छात्राओं के परिजनों के अनुसार उनकी बेटियां मझार स्कूल में पढ़ती हैं। यह सभी बच्चियां पैदल घर से स्कूल आती जाती हैं। रास्ते में जंगल पड़ता है, जहां का रास्ता सुनसान है। परिजनों के अनुसार पिछले डेढ़ से दो सप्ताह के दौरान मझार स्कूल की छात्राओं में से दो से तीन छात्राओं को स्कूल से घर आते जाते छेड़ा गया। बच्चियों ने अपने परिजनों को बताया कि युवकों ने उन्हें बेड टच किया।
यह भी पढ़ें : कंगना के बयान पर विक्रमादित्य का तंज, बोले- मदद के लिए कुर्सी-कैबिनेट नहीं, इच्छा शक्ति चाहिए
परिजनों के अनुसार कुछ युवक मास्क पहन कर जंगल से आते थे और हाथ में छुरी लेकर इन छात्राओं को डराते व धमकाते थे। इतना ही नहीं यह बात घर में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी भी देते थे। लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी अकसर मास्क पहने होते थे। ताकि उन्हें कोई पहचान ना सके। इन नकाबपोश युवकों ने कई बार लड़कियों को चॉकलेट और टॉफी का लालच देकर भी उन्हें बहलाने का प्रयास किया।
यह भी पढ़ें : आपदा के बीच CM सुक्खू 'अपनों पर मेहरबान', बोर्ड-निगम के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का बढ़ाया मानदेय
परिजनों की शिकायत पर ठियोग पुलिस थाना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में सात युवकों को हिरासत में लिया है। वहीं पुलिस हर पहलू की बारिकी से जांच कर रही है और मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने मझार स्कूल में पहुंच कर बच्चियों से भी बात की है। वहीं दूसरी तरफ इन छात्राओं के परिजन बुरी तरह से घबराए हुए हैं। वह अपनी बच्चियों को अब अकेले स्कूल भेजने से भी डर रहे हैं। हालांकि पुलिस ने उन्हें आश्वस्त किया है।
वहीं ठियोग पुलिस थाना की टीम ने आज स्कूल में जाकर बच्चों को बेड टच और गुड टच के बारे में भी बताया। महिला थाना की लेडी इंस्पेक्टर का नंबर भी लड़कियों को दिया, ताकि बेझिझक होकर वह अपनी बात उन्हें बता सके। वहीं मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने छेड़छाड़ करने वाले लड़कों की पहचान कर ली है। सभी आसपास के क्षेत्रों के है। जांच के आधार मामला दर्ज किया जाएगा।