#हादसा
February 21, 2026
हिमाचल : सामान ढुलाई कर रहा ट्रक खाई में समाया, चालक ने मौके पर तोड़ा दम- सदमे में परिवार
सामान लेकर जा रहा था चालक
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। आए दिन किसी न किसी दुर्घटना में लोगों की जान जा रही है। ताजा मामला जिला सोलन क्षेत्र का है, जहां एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। खाई की गहराई इतनी ज्यादा थी कि चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा सोलन जिले के पौघाट–छावशा सड़क पर पेश आया है। बता दें कि एक प्लांट मिक्सचर ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। आसपास के लोगों ने जब तेज आवाज सुनी तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे।
यह भी पढ़ें : CM सुक्खू की बड़ी पहल- गरीब बेटियों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी सरकार, हर महीने देगी इतने पैसे
बताया जा रहा है कि ट्रक निर्माण कार्य से जुड़ा सामान लेकर जा रहा था। जैसे ही वाहन पौघाट–छावशा मार्ग के पास पहुंचा, अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और ट्रक सीधा गहरी खाई में जा गिरा। यह इलाका पहाड़ी और सड़क काफी संकरी है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: कार में नशा लेकर घूम रहे थे दो साथी, बेचने की थी तैयारी- पुलिस ने धर दबोचे, पहुंचे जेल
जहां जरा सी लापरवाही या संतुलन बिगड़ना भी जानलेवा साबित हो सकता है। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि वाहन का बैलेंस बिगड़ने से यह हादसा हुआ, हालांकि दुर्घटना के असली कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो पाएगा।
हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
मृतक हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले का रहने वाला था। हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।