#अपराध
September 22, 2025
हिमाचल: घर के अंदर हाईटेक हाइब्रिड भांग की खेती, शातिर की तकनीक देख पुलिस भी रह गई दंग
चरस उत्पादन के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल
शेयर करें:

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसने अपने घर के अंदर ही भांग की खेती कर डाली। भांग भी कोई ऐसी वैसी नहीं बल्कि हाइब्रिड भांग की खेती अपने घर कमरे और छत मे कर ली। इस खेती के लिए शातिर ने जिस तकनीक को अपनाया, उसे मौके पर पहुंची पुलिस भी देख कर दंग रह गई।
मामला कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां क्षेत्र के रौंखर निवासी से सामने आया है। नगरोटा बगवां क्षेत्र के रौंखर में युवक ने घर में ही हाईटेक हाइब्रिड भांग की खेती की हुई थी। यह प्रदेश का पहला मामला है, जहां इनडोर सेटअप में वैज्ञानिक तकनीकों के माध्यम से भांग उगाई जा रही थी। एसपी कांगड़ा अशोक रत्न की निगरानी में पुलिस की विशेष जांच टीम ने करीब एक महीने की गुप्त निगरानी और सूचनाओं के आधार पर यह कार्रवाई अंजाम दी। छापेमारी के दौरान आरोपी के घर से न केवल भांग के उन्नत पौधे बरामद हुए, बल्कि भांग के उत्पादन में उपयोग की जा रही हाईटेक व्यवस्थाएं देख पुलिस भी हैरान रह गई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: कांग्रेस नेता के होटल का मेन गेट तोड़ रिसेप्शन में पहुंचा ट्रक, कार-बाइक को भी रौंदा
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने अपने मकान के कमरों] छत और यहां तक कि लेंटर पर बने विशेष कक्षों में हाइब्रिड भांग की खेती के लिए नियंत्रित तापमान व नमी की व्यवस्था की थी। तापमान को 24 डिग्री सेल्सियस पर बनाए रखने के लिए कमरों में पंखे, थर्मामीटर और विशेष वेंटिलेशन सिस्टम लगाए गए थे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: डाक से तीन तलाक देने वाले पति के आ*तंकियों से संबंध, धोखे में रख की चौथी शादी
पौधों को समय-समय पर पानी देने के लिए पाइपलाइन के माध्यम से ड्रिप सिस्टम जैसी तकनीक अपनाई गई थी। इसके अलावा जब पौधे परिपक्व हो जाते थे] तो उन्हें छत पर बांधी गई रस्सियों पर सुखाया जाता था। इस संपूर्ण प्रक्रिया से तैयार की गई भांग से उच्च गुणवत्ता की चरस तैयार की जाती थी, जिसे विदेशी पर्यटकों को बेचा जाता था।
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी धर्मशाला व मैक्लोडगंज में आने वाले विदेशी पर्यटकों को निशाना बनाता था। मैक्लोडगंज में करंसी एक्सचेंज का कार्य करने की आड़ में आरोपी ने अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों से संपर्क बना लिया था और उसी नेटवर्क के ज़रिए उच्च गुणवत्ता की चरस बेचने का काम करता था। बताया गया है कि धर्मशाला क्षेत्र में आयोजित होने वाली विदेशी पार्टियों में इस चरस की सप्लाई की जाती थी। इससे यह स्पष्ट होता है कि यह कोई साधारण स्थानीय मामला नहीं, बल्कि एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़ा संगठित अपराध है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल की धरती.. कब्जा पंजाब का: सुप्रीम कोर्ट में आज शानन परियोजना पर हो सकता है बड़ा फैसला
पुलिस टीम को मौके से गमलों और कमरे में उगाए गए भांग के 23 पौधे, 13 कलमें, 3 लिफाफों में सूखी पत्तियां, और 27 सुखाए गए पौधे मिले। साथ ही, 11 अमेरिकी डॉलर, 2 नेपाली नोट, और 13,300 रुपये भारतीय मुद्रा भी बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, आरोपी के माता-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है और वह घर में अकेला रहकर इस अवैध गतिविधि को अंजाम दे रहा था।
एएसपी कांगड़ा वीर बहादुर ने बताया, "यह पूरे प्रदेश में अपनी तरह का पहला मामला है, जहां इस स्तर की वैज्ञानिक और तकनीकी विधि से भांग की खेती की जा रही थी। आरोपी पूरी व्यवस्था अकेले ही चला रहा था। पुलिस ने मौके पर ही सभी पौधों को नष्ट कर एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है, ताकि उसके संपर्कों और नेटवर्क की गहराई तक पहुंचा जा सके।