#अपराध

June 19, 2026

हिमाचल: युवाओं को बर्बादी की राह दिखाने वाला सप्लायर पंजाब से धरा, दो साथी पहले जा चुकें हैं जेल

NDPS एक्ट के तहत दर्ज किया मामला

शेयर करें:

Drug Free Himachal

सोलन। आजकल के समय में युवाओं का भविष्य शिक्षा और मेहनत के जरिए संवारने की बजाय कुछ लोग नशे जैसी बुरी लत और अवैध कारोबार की ओर भटकते जा रहे हैं। यह न सिर्फ उनकी अपनी जिंदगी को बर्बाद कर रहा है, बल्कि पूरे समाज के लिए भी एक गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। इसी कड़ी में जिला सोलन से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने नशे की खेप के साथ मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

 पूछताछ में उगला साथी का नाम

प्राधर्मपुर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ पहले ही सख्त कदम उठाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनसे पूछताछ के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग मिले थे। पूछताछ में यह साफ हुआ कि यह पूरा मामला सिर्फ स्थानीय नहीं है, बल्कि इसके तार पंजाब तक जुड़े हुए हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में छिपा था 20 हजार का इनामी बदमाश, पलवल पुलिस ने पकड़ा; ह*थियार-का.रतूस भी मिले

पूछताछ और तकनीकी जांच से खुली बड़ी कड़ी

पुलिस ने जब दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की और उनके मोबाइल डेटा, कॉल डिटेल्स और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की, तो एक बड़ा खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि बरामद किया गया चिट्टा पंजाब के फाजिल्का जिले से सप्लाई किया जा रहा था। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने आगे की जांच तेज कर दी और सप्लाई चेन को ट्रेस करना शुरू किया।

बैकवर्ड लिंकेज से पहुंची पुलिस मुख्य सप्लायर तक

जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज (पिछले संपर्कों की कड़ी जोड़ने) के जरिए मुख्य सप्लायर की पहचान की। इस प्रक्रिया में पुलिस ने पूरे नेटवर्क को जोड़कर देखा कि नशे की सप्लाई कहां से शुरू होकर किन-किन लोगों तक पहुंच रही थी। इसी दौरान मुख्य आरोपी तक पुलिस पहुंचने में सफल रही।

 

यह भी पढ़ें : लूट लो-लूट लो!... हिमाचल के ट्रक में भरी शराब लूटने को मची होड़, बच्चे-महिलाएं भी पेटियां लेकर भागे; VIDEO

खरड़ से 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पंजाब के खरड़ क्षेत्र से 19 वर्षीय युवक लवप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया। वह मूल रूप से फाजिल्का जिले के गांव हस्तकलां का रहने वाला है। गिरफ्तारी के समय पुलिस ने उसके पास से करीब 8 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया। पुलिस का मानना है कि यह युवक इस पूरे नेटवर्क में एक अहम कड़ी की तरह काम कर रहा था और आगे सप्लाई को बढ़ाने में शामिल था।

कुल तीन आरोपी गिरफ्तार, 13.50 ग्राम चिट्टा बरामद

इस पूरे मामले में अब तक पुलिस ने कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से कुल 13.50 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है कि यह मात्रा भले ही कम दिखती हो, लेकिन इसके पीछे एक संगठित सप्लाई नेटवर्क काम कर रहा था, जो छोटे-छोटे पैकेट में नशे की सप्लाई कर रहा था।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के टैक्सी ड्राइवर की चमकी किस्मत : लॉटरी में जीता 3 करोड़ का इनाम

आरोपी को रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ

गिरफ्तारी के बाद मुख्य आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा और पुलिस उसका रिमांड लेने की कोशिश करेगी। रिमांड के दौरान उससे गहराई से पूछताछ की जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किन लोगों से जुड़ा हुआ था और यह सप्लाई नेटवर्क कितना बड़ा है।

पूरे नेटवर्क की जांच जारी

पुलिस अब इस मामले को एक बड़े नेटवर्क के तौर पर देख रही है। जांच टीम यह पता लगाने में जुटी है कि इस सप्लाई चैन में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, नशा कहां-कहां भेजा जा रहा था और इसका पूरा रूट क्या था। इसके साथ ही पुलिस आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है ताकि यह समझा जा सके कि वह पहले भी किसी नशा तस्करी गतिविधि में शामिल रहा है या नहीं।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : 10 माह की बच्ची का लीवर ही नहीं, इलाज के लिए चाहिए 50 लाख- करें मदद

पुलिस का सख्त संदेश

पुलिस ने साफ किया है कि नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। किसी भी स्तर पर शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और पूरे नेटवर्क को खत्म करने की कोशिश की जाएगी।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख