#अपराध

January 21, 2026

हिमाचल में बड़ी खेप बेचने निकली थी तस्करों की टोली- पुलिस ने युवती संग 6 युवकों को रंगे हाथों पकड़ा

हमीरपुर थाना पुलिस की बड़ी कामयाबी 

शेयर करें:

Hamirpur News

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना हमीरपुर की टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। चिट्टे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में एक युवती सहित कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 53.61 ग्राम चिट्टा बरामद किया है, जो नए साल की शुरुआत में जिले की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

एक महिला सहित चार युवक गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार पहला मामला जिला हमीरपुर के प्रताप नगर वार्ड नंबर तीन से सामने आया है। यहां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित चार युवकों को नशे की खेप के साथ रंगो हाथों पकड़ा है। पुलिस टीम ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि इस इलाके में कुछ युवक नशे की खरीद-फरोख्त में शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल डिप्टी CM की विधानसभा में बड़ा घोटाला : करोड़ों में खरीदी खाई और खड्ड वाली जमीन- जांच तेज

39.78 ग्राम चिट्टा बरामद 

सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना किसी देरी के मौके पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने पांच युवकों को कमरे में मौजूद पाया। जिनकी तलाशी लेने पर टीम को उनके कब्जे से 39.78 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस टीम ने बीना देर किए सातों को पकड़ लिया। 

आरोपियों की पहचान 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी काफी समय से चुपचाप नशे का धंधा कर रहा था और स्थानीय युवाओं को चिट्टा सप्लाई कर रहा था। 

  • राजेश कुमार
  • ललित ठाकुर
  • नरेश कुमार
  • आदित्य पंडित
  • अनु के रुप में हुई है। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस के हत्थे चढ़े तीन युवक : बैग में भरा था ढेर सारा चिट्टा, बाइक भी हुई जब्त

बाइक पर लेकर जा रहे थे चिट्टे की खेप

दूसरे मामले में पुलिस ने हमीरपुर जिले में भोटा के नजदीक कनौल क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक बाइक को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर बाइक सवार दो युवक पुलिस के साथ टालमटोल करने लगे। पुलिस टीम ने शक आधार पर दोनों की गहन तलाशी ली तलाशी के लेने पर दोनों आरोपियों के पास से 13.83 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर युवकों की बाइक को जब्त कर लिया। 

आरोपियों की पहचान 

पुलिस का मानना है कि दोनों आरोपी चिट्टे की सप्लाई के इरादे से जा रहे थे। लेकिन उनके इरादे पूरे नहीं हो सके और पुलिस टीम ने दोनों को पकड़ लिया पकड़े गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है-

  • सुखविंद्र सिंह पुत्र रमेश चंद निवासी गोंदपुर, तहसील हरोली, जिला ऊना
  • साहिल पुत्र बांकू राम निवासी पत्थलियार, बड़सर के रूप में हुई है। 

यह भी पढ़ें :  10 महीने बाद पकड़ा गया बंबर ठाकुर गो.लीकांड का आरोपी- हरियाणा में मुठभेड़ के बाद अरेस्ट

हमीरपुर थाना पुलिस की बड़ी कामयाबी 

नए साल पर हुई इस बड़ी कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है। एक ही दिन में सात लोगों की गिरफ्तारी और भारी मात्रा में चिट्टे की बरामदगी को पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। यह पहली बार है जब हमीरपुर थाना क्षेत्र में इतनी अधिक मात्रा में चिट्टे के साथ एक साथ सात आरोपियों को पकड़ा गया है।

क्या बोले SP हमीरपुर ? 

SP हमीरपुर बलबीर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामले दर्ज कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस पूरे नेटवर्क की गहनता से जांच कर रही है और आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: DC ऑफिस के कर्मी को दिल्ली पुलिस ने किया अरेस्ट- गाड़ियों के नंबर के साथ कर रहा था झोल

SP की आम जनता से अपील 

SP ने आम जनता से भी अपील की है कि अगर कहीं भी नशे से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के सहयोग से ही नशे के खिलाफ इस लड़ाई को सफल बनाया जा सकता है। पुलिस प्रशासन ने साफ संकेत दिए हैं कि भविष्य में भी इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख