#अपराध

May 14, 2026

हिमाचल: एक घंटे बाइक पार्किंग के मांगे 800 रुपए, संचालक की गुं.डागर्दी पर जमकर हुआ बवाल

विवाद का वीडियो वायरल होने पर हरकत में आया नगर निगम भेजा नोटिस

शेयर करें:

bike parking shimla

शिमला। हिमाचल में पहाड़ों की रानी शिमला इन दिनों प्राकृतिक खूबसूरती के लिए नहीं, बल्कि पार्किंग संचालकों की बेलगाम गुंडागर्दी के कारण चर्चा में है। शहर के एक व्यस्त क्षेत्र में पार्किंग के नाम पर सरेआम लूट का ऐसा मामला सामने आया है जिसने प्रशासन की नींद उड़ा दी है। यहां एक बाइक राइडर से महज एक घंटे तक वाहन खड़ा करने के एवज में 800 रुपये की डिमांड की गई। जिस पर जमकर विवाद हुआ। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और नगर निगम की पार्किंग व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई।

पार्किंग फीस सुनकर भड़का विवाद

वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पार्किंग संचालक किस कदर बेखौफ होकर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। वीडियो में एक बाइक राइडर से पार्किंग संचालक कथित तौर पर एक घंटे की पार्किंग के बदले 800 रुपये की मांग कर रहा है। बाइक चालक ने जब इतनी भारी रकम को लेकर सवाल उठाया तो मामला बहस तक पहुंच गया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के जंगल में कांड : कोल्ड ड्रिंक में पिलाया ट्यूशन टीचर को ज.हर, फिर बोरी में डाल ले आया देह

 

पीड़ित बाइक राइडर ने बताया कि जब उसने निर्धारित रेट लिस्ट दिखाने को कहा तो पार्किंग संचालक और उसके साथी आक्रामक हो गए और उसके साथ ना सिर्फ  गाली-गलौज और बदसलूकी की गई, बल्कि विरोध करने पर मारपीट की कोशिश भी हुई। इस घटना ने शिमला आने वाले पर्यटकों और स्थानीय निवासियों के मन में सुरक्षा को लेकर खौफ पैदा कर दिया है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : सुबह-सवेरे युवक की मौ*त, सतलुज के पास गहरी खाई में गिरी गाड़ी- परिवार बेसुध

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मामला

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने नगर निगम प्रशासन पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। लोगों का कहना है कि शिमला की कई पार्किंगों में लंबे समय से मनमाने तरीके से शुल्क वसूला जा रहा है और पर्यटकों के साथ.साथ स्थानीय लोग भी इससे परेशान हैं। कई लोगों ने आरोप लगाया कि पार्किंग संचालक नियमों को ताक पर रखकर अपनी मर्जी से पैसे वसूल रहे हैं।

यह भी पढ़ें- सुक्खू सरकार का कर्मचारियों को तोहफा! बकाया एरियर-DA भुगतान की तैयारी तेज; विभाग को दिए ये निर्देश

नगर निगम ने लिया संज्ञान दिया नोटिस

मामले ने तूल पकड़ा तो नगर निगम शिमला प्रशासन तुरंत हरकत में आया। निगम ने संबंधित पार्किंग संचालक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि ओवरचार्जिंग और लोगों के साथ दुर्व्यवहार किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो और शिकायतों की जांच करवाई जा रही है तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें : सोना खरीदने से कौन रोक सकता है? PM मोदी की अपील पर बोले CM सुक्खू- यह हमारी संस्कृति का हिस्सा

पहले भी उठते रहे हैं सवाल

राजधानी में पार्किंग व्यवस्था को लेकर पहले भी कई बार शिकायतें सामने आती रही हैं। स्थानीय लोगों और पर्यटकों का आरोप है कि कई पार्किंग स्थलों पर निर्धारित शुल्क सूची का पालन नहीं किया जाता और कर्मचारियों का रवैया भी अक्सर विवादित रहता है। अब इस नए विवाद ने नगर निगम की कार्यप्रणाली और पार्किंग संचालन व्यवस्था पर फिर से गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें- हिमाचल नगर निकाय चुनाव का काउंटडाउन शुरू : कल थमेगा प्रचार का शोर; ड्राई-डे घोषित

लोगों ने मांगी सख्त कार्रवाई

घटना के बाद लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पार्किंग स्थलों पर शुल्क सूची स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की जाए और मनमानी वसूली करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते सख्ती नहीं की गई तो इससे शहर की छवि पर भी नकारात्मक असर पड़ेगा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख