#अपराध

September 9, 2025

हिमाचल : कार में घूम रहे थे युवक-युवती, गियर बॉक्स के नीचे छुपाई थी चरस- हुए अरेस्ट

पुलिस ने नाके पर रोकी कार- दोनों के उड़े होश

शेयर करें:

Charas Smugglers

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में नशे का कारोबार धड़ल्ले से अपने पैर-पसार रहे हैं। हिमाचल में नशा तस्करी का बढ़ना बेहद चिंता का विषय है। इस नशे के दलदल में प्रदेश के युवा धंसता जा रहा है। चिंताजनक बात ये भी है कि पिछले कुछ समय से नशे के इस काले कारोबार में महिलाओं की भागीदारी भी सामने आ रही हैं।

युवक-युवती हुए अरेस्ट

ऐसा ही एक मामला अब हिमाचल के मंडी जिले से सामने आया है। यहां पर पुलिस टीम ने नशे की खेप के साथ एक युवक और युवती को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी हिमाचल के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : लाखों की चरस सप्लाई करने निकला था युवक, रास्ते में हुआ पुलिस से सामना- पहुंचा जेल

नाके पर रोकी कार

जानकारी के अनुसार, जोगिंद्रनगर के तहत आने वाली पुलिस चौकी घट्टा ने कल शाम को जोगिंद्रनगर-बैजनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान पुलिस टीम वाहनों की निरंतर चेकिंग कर रही थी। तभी जोगिंद्रनगर से बैजनाथ की तरफ आ रही एक कार को जांच के लिए रोका गया।

140 ग्राम चरस बरामद 

कार में सवार युवक और युवती पुलिस को देखकर डर गए-जिससे पुलिस का शक और गहरा गया हो गया। पुलिस ने शक के आधार पर कार की तलाशी ली तो- कार के गियर बॉक्स के पास मैट के नीचे से एक पॉलिथीन बरामद हुआ। जिसमें उन्होंने चरस छुपाकर रखी थी। वजन करने पर चरस 140 ग्राम पाई गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में दुनिया छोड़ चुके लोगों के नाम पर बंट रहा राशन, जांच में हुए कई बड़े खुलासे

आरोपियों की पहचान

पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान-

  • संदीप कुमार निवासी मझारनु
  • रोशनी निवासी थलतुकोट

यह भी पढ़ें : हिमाचल भूस्खलन : अपने ही घर के नीचे दबे परिवार के आठ लोग, चार की थमीं सांसें- मासूम मलबे में दफन

मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने बताया कि दोनों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। दोनों के अपराधिक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं- इस कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

बढ़ रही नशा तस्करी

हिमाचल पुलिस का यह त्वरित और सख्त एक्शन आने वाले दिनों में नशा कारोबारियों के लिए स्पष्ट संदेश है कि देवभूमि को नशे का अड्डा बनाने की हर कोशिश नाकाम की जाएगी। हिमाचल पुलिस इस बढ़ते खतरे को रोकने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में फिर हुआ भारी भूस्खलन- मलबे में दबे एक ही परिवार के आठ लोग, मचा हाहाकार

नियमित चेकिंग, स्पेशल ऑपरेशनों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर कई तस्करों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। फिर भी कुल्लू, मंडी, कांगड़ा और शिमला जैसे जिले नशा तस्करी के बड़े केंद्र बनते जा रहे हैं। यह न सिर्फ एक सामाजिक संकट है, बल्कि हिमाचल की शांत और धार्मिक छवि पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख