#अपराध

July 20, 2025

हिमाचल: महिला ने उफनती ब्यास नदी में लगा दी छलांग, देखते ही रह गए लोग...

जब तक लोगों को कुछ समझ आया, तेज लहरों में बह चुकी थी महिला

शेयर करें:

woman Beas River Manali

मनाली। हिमाचल प्रदेश में आए दिन कुछ ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जो अंदर तक झकझोर कर रख देने वाली होती हैं। ऐसा ही एक मामला हिमाचल के कुल्लू जिला से सामने आया है। यहां एक महिला अपनी जिंदगी से इस कद्र तंग आ गई, कि उसने उफनती नदी में ही छलांग लगा दी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हर कोई यह सोचने को मजबूर हो गया कि आखिर महिला किस कद्र दुखी होगी, जिसने इतना खौफनाक कदम उठाने से भी परहेज नहीं किया।

महिला ने ब्यास में लगा दी छलांग

दरअसल हिमाचल प्रदेश की विश्व विख्यात पर्यटन नगरी मनाली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां भूतनाथ मंदिर के समीप एक महिला ने ब्यास नदी में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। घटना शनिवार देर शाम की बताई जा रही है, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। महिला की पहचान 35 वर्षीय भुवनेश्वरी उर्फ रीना के रूप में हुई है, जो कुल्लू जिले के बंजार उपमंडल के गोडीघाड़ गांव की निवासी थी। वर्तमान में वह अपने पति के साथ मनाली के अलेऊ क्षेत्र में किराये के मकान में रह रही थी।

 

यह भी पढ़ें : जम्मू से हिमाचल लाई जा रही थी चिट्टे की खेप, महंगी गाड़ी सहित जेएंडके के दो तस्कर धरे

घटना के बाद तुरंत शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन

जैसे ही राहगीरों और स्थानीय लोगों ने महिला को नदी में छलांग लगाते देखा, उन्होंने तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। कुछ ही देर में राहत दल मौके पर पहुंचा और सर्च ऑपरेशन आरंभ कर दिया गया। हालांकि, ब्यास नदी के तेज बहाव और गहराई के चलते अब तक महिला का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। रातभर चले सर्च अभियान के बावजूद रविवार सुबह तक महिला का पता नहीं चल सका है। प्रशासन का कहना है कि तलाश तब तक जारी रहेगी जब तक महिला का कोई सुराग नहीं मिल जाता।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बन रही शराब की तस्करी : लोहे के पाइप में छिपाकर पहुंचाई लखनऊ, 1 करोड़ है कीमत

क्या कहते हैं डीएसपी मनाली

मनाली के डीएसपी केडी शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि स्थानीय प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम नदी के विभिन्न हिस्सों में महिला की तलाश कर रही है। इसके अलावा क्षेत्र के सभी थानों और जल पुलिस इकाइयों को अलर्ट कर दिया गया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : 2 सगे भाइयों ने एक ही दुल्हन संग लिए सात फेरे, तीनों की रजामंदी से हुआ जोड़ीदार विवाह

आत्महत्या के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

फिलहाल महिला द्वारा आत्महत्या जैसा गंभीर कदम उठाने के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस इस मामले में महिला के परिजनों और जान.पहचान वालों से पूछताछ कर रही है, ताकि उसके मानसिक हालात और परिस्थितियों के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सके। पुलिस के अनुसार अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे मामले को रहस्यमयी बना दिया है। इस घटना ने न सिर्फ मृतका के परिवार को बल्कि स्थानीय लोगों को भी गहरे सदमे में डाल दिया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में 9 जिले अलर्ट पर : अति भारी बारिश की चेतावनी- लगातार इतने दिन बरसेंगे मेघ

स्थानीय लोगों में चिंता

घटना के बाद स्थानीय लोगों में दुख और चिंता का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और किसी भी जानकारी को तुरंत पुलिस के साथ साझा करने की अपील की है। ब्यास नदी में हर साल इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं, जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें। 

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख