Tuesday, October 22, 2024
spot_img
Homeयूटिलिटीमंडी मस्जिद मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, अवैध निर्माण गिराने के...

मंडी मस्जिद मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, अवैध निर्माण गिराने के आदेश

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में पहुंची संजौली मस्जिद के अवैध निर्माण की चिंगारी ने यहां भी तनाव की स्थिति पैदा कर दी है। मंडी शहर के जेल रोड पर बनी मस्जिद की दो मंजिलों े अवैध निर्माण को लेकर हिंदू संगठनों ने आज जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उनकी पुलिस के साथ धक्का मुक्की भी हुई। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस को जहां आंसू गैस छोड़ी पड़ी, वहीं वॉटर कैनन का भी इस्तेमाल करना पड़ा।

मस्जिद पर बनी दो मंजिलों को तोड़ने के आदेश

मंडी शहर में मस्जिद की अवैध मंजिलों को लेकर जहां एक तरफ हिंदू संगठन सड़कांे पर प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं दूसरी तरफ नगर निगम आयुक्त की कोर्ट में इस मामले की सुनवाई चल रही थी। शुक्रवार को नगर निगम आयुक्त एचएस राणा की कोर्ट ने मंडी शहर में बनी इस मस्जिद की अवैध दो मंजिलों को गिराने के आदेश जारी कर दिए हैं। आयुक्त ने 30 दिन में इस मस्जिद पर अवैध तरीके से बनाई गई दो मंजिलोंको 30 दिन में गिराने के आदेश दिए हैं।

30 साल पुरानी है मंडी में बनी यह मस्जिद

बता दंे कि मंडी शहर में बनी यह मस्जिद करीब 30 साल पुरानी है। हिंदू संगठनों का आरोप है कि इस मंजिल के ऊपर बनाई गई दो मंजिलों का निर्माण अवैध तरीके से किया गया है। इन दोनों मंजिलों का निर्माण जून 2024 में किया गया था। जिसका पता चलते ही नगर निगम ने नोटिस देकर काम बंद करवा दिया था। जिसके बाद से यह मामला निगम कोर्ट में चल रहा था। इसी बीच जब संजौली में अवैध मस्जिद मामला पनपा तो इसके साथ ही मंडी जिला में भी मस्जिद की अवैध मंजिलों को लेकर हिंदू संगठनों ने मोर्चा खोल दिया। जिसका आज निगम की कोर्ट में बड़ा फैसला हुआ है।

मुस्लिम समुदाय ने खुद ही तोड़ना शुरू कर दिया था अवैध कब्जा

वहीं दूसरी तरफ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बीते रोज ही मस्जिद के अवैध निर्माण को गिराना शुरू कर दिया था। मस्जिद के बाहर लगी दीवार पीडल्ब्ल्यूडी विभाग की जमीन पर लगाई गई थी। जिसे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने खुद ही तोड़ना शुरू कर दिया था। जिसके चलते कल भी मस्जिद के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। मस्जिद कमेटी के सदस्यों का कहना है कि वह शहर में अमन और शांति चाहते हैं, इसलिए वह खुद ही अवैध निर्माण को तोड़ रहे हैं।

इन बिंदूंओं से जाने पूरी कहानी

  • मंडी शहर के जेल रोड पर बनी मस्जिद की पहली मंजिल ही है वैध
  • इस मस्जिद के ऊपर की दो मंजिलों का हुआ है अवैध निर्माण
  • मुस्लिम महिला नाम पर है मस्जिद की जमीन
  • जून 2024 में बनी थी दो अतिरिक्त मंजिल बनाई थी
  • नगर निगम ने नोटिस देकर बंद करवाया था काम
  • निशानदेही में लोक निमार्ण विभाग की भूमि पर बनी निकली मस्जिद की दीवार
  • मुस्लिम समुदाय ने खुद गुरुवार को तोड़ दी थी दीवार

आज आयुक्त कोर्ट में हुई मामले की सुनवाई

  • आज कोर्ट में अवैध निर्माण को लेकर हुई सुनवाई
  • बिना नक्शा पास करवाए बनाई थी दो मंजिला
  • हिंदू संगठनांे कर रहे थे प्रदर्शन, अवैध निर्माण को गिराने की मांग
  • आज आयुक्त कोर्ट ने मस्जिद की अवैध तरीके से बनी दो मंजिलों गिराने के दिए आदेश
  • आयुक्त कोर्ट ने 30 दिन में अवैध निर्माण को गिराने का दिया समय

मंडी में हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन

बता दें कि आज मंडी में भी अवैध मस्जिद निर्माण को लेकर लोग सड़कों पर उतर आए हैं। आज सुबह 11 बजे के करीब हिंदू संगठन मंडी के जेल रोड पर बनी अवैध मस्जिद के खिलाफ सड़कों पर उतरना शुरू हुए। हिंदू संगठनों सहित सैंकड़ो लोग मस्जिद विवाद को लेकर प्रदर्शन करते हुए मंडी शहर से जेल रोड़ की तरफ बढ़ते हुए सकोड़ी चौक तक पहुंच गए।

मंडी में मस्जिद के करीब पहुंचे प्रदर्शनकारी

यहां पर प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात किया था। चप्पे चप्पे पर पुलिस का पहरा था और जगह जगह बैरिकेडिंग की गई थी। प्रदर्शनकारियों की भीड़ सकोडी चौक पहुंच गई है। यहां से मात्र 100 मीटर की दूरी पर विवादित मस्जिद है।

यह भी पढ़ें: विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पर कर्मचारी नेताओं को 15 दिन का समय, जानें मामला

सकोड़ी चौक पर पहुंचे हिंदू संगठनों ने अवैध मस्जिद की तरफ जाने की कोशिश की। पुलिस के रोकने पर प्रदर्शनकारी बैरिकेड पर चढ़ गए। इसके बाद पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछारें छोड़कर उन्हें रोकने की कोशिश की है।

पुलिस के साथ हुई धक्का मुक्की, पानी की बौंछार की

बताया जा रहा है कि अवैध मस्जिद की तरफ बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस और लोगों में धक्का मुक्की भी हुई है। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन का भी इस्तेमाल किया है। हिंदू संगठनों सहित अन्य लोगों की भारी भीड़ लगातार प्रदर्शन कर रही है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में बर्फबारी- फंस गए दो दर्जन मजदूर, प्रशासन ने शुरू किया रेस्क्यू

इससे पहले सेरी चानणी में इकट्ठे होकर प्रदर्शनकारियों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया और भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए। उसके बाद प्रदर्शनकारियों ने मस्जिद में अवैध निर्माण को लेकर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सेरी चानणी में भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने रैली निकाली।

आयुक्त कोर्ट ने मस्जिद के अवैध हिस्से को गिराने के दिए आदेश

बता दंे कि मंडी के जेल रोड पर बनी अवैध मस्जिद मामले की आज यानी शुक्रवार को नगर निगम कोर्ट में भी पेशी थी। इस मामले में आज निगम आयुक्त की कोर्ट ने इस 30 साल पुरानी मस्जिद के अवैध निर्माण को तोड़ने के आदेश दिए हैं। इसके लिए 30 दिन का टाइम दिया गया।

यह भी पढ़ें: अवैध मस्जिद निर्माण को खिलाफ प्रदर्शन आज, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

यह भी कहा कि पहले इस जेल रोड पर ये मस्जिद एक मंजिला थी तो उसे नहीं छेड़ा जाएगा। हालांकि कोर्ट के फैसला आने से एक दिन पहले यानी बीते रोज गुरुवार को ही मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिद के बाहर अवैध दीवार को गिराना शुरू कर दिया है।

प्रशासन ने लगा रखी थी धारा 163

इससे पहले बीते रोज प्रशासन और हिंदू संगठनों के बीच वार्ता भी हुई थी। जो बेनतीजा रही थी। जिसके बाद हिंदू संगठनों ने आज प्रदर्शन की चेतावनी दी थी और हिंदू संगठनों का आह्वान किया था। जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने मंडी शहर के सात वार्डों में आज के लिए धारा 163 लागू कर दी थी।

यह भी पढ़ें: संजौली विवाद को लेकर सर्वदलीय बैठक: जानें क्यों नहीं शामिल हुए जयराम

हिंदू संगठनों के प्रदर्शन के आवाहन के बाद मंडी शहर में पुलिस द्वारा व्यवस्था को दुरुस्त किया गया था। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात कर दी गई थी और जगह जगह बैरिकेड लगाए गए थे। वहीं डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की थी।

संजौली मस्जिद की आग की चिंगारी मंडी में भी पहुंची

इससे पहले राजधानी शिमला के संजौली में बनी अवैध मस्जिद मामला की चिंगारी लगातार भड़क रही है। बुधवार को संजौली में भी मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर हिंदू संगठनांे ने जोरदार प्रदर्शन किया था। जिसके चलते पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज किया था। जिसमें कई पुलिस कर्मियों सहित लोग भी घायल हुए थे। अब कुछ इसी तरह का प्रदर्शन मंडी शहर में भी आज हुआ है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments