शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम का बदला हुआ रुख अभी कुछ दिनों तक बना रहने की संभावना है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में 19 जून तक मौसम पूरी तरह साफ होने के आसार नहीं हैं।
हिमाचल में मौसम का मिजाज
इस अवधि के दौरान प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में समय-समय पर बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। हालांकि, 15 जून के बाद किसी भी जिले के लिए विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है।
यह भी पढ़े : हिमाचल की बेटी ने रचा इतिहास: एयरफोर्स में बनी फ्लाइंग ऑफिसर; अब आसमान में उड़ाएंगी फाइटर जेट
कई जिलो में यलो अलर्ट
आज के लिए मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में गरज के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। विभाग का अनुमान है कि हवा की गति 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जिससे लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
बारिश-बर्फबारी की संभावना
पूर्वानुमान के मुताबिक, निचले और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम और अधिक सक्रिय रह सकता है, जहां हल्की वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। 15 जून से 17 जून के बीच भी प्रदेश के कई हिस्सों में छिटपुट बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई गई है।
यह भी पढ़े : हिमाचल : दिनदहाड़े स्कूल संचालिका को गो.लियों से भूना- प्रॉपर्टी को लेकर भाई से चल रहा था विवाद
कुछ इलाकों में हल्की बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 18 और 19 जून को भी कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा हो सकती है। हालांकि भारी बारिश जैसी स्थिति बनने की संभावना फिलहाल नहीं जताई गई है। इसके चलते लोगों को मौसम के बदलते हालातों पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।
गर्मी में बढ़ोतरी दर्ज
तापमान की बात करें तो आने वाले दिनों में गर्मी में कुछ बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। विभाग का अनुमान है कि अगले चार से पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 8 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें : शिव भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी: किन्नौर कैलाश यात्रा की तिथि घोषित, प्रशासन ने तय किए नियम - शर्तें
कई हिस्सों में मौसम सुहावना
तापमान में बढ़ोतरी के बावजूद बारिश और बादलों की आवाजाही के कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहेगा। विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलने की उम्मीद है, जबकि किसानों और बागवानों के लिए भी यह मौसम लाभदायक साबित हो सकता है।
