शिमला। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान.इजरायल युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश की रसोई तक पहुंच गया है। कच्चे तेल की आपूर्ति पर पड़ रहे दबाव के बीच प्रदेश में एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं। शनिवार से लागू नई दरों के बाद 14ण्2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत कई जिलों में एक हजार रुपये के आसपास पहुंच गई है। बड़ी बात यह है कि कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम एक सप्ताह में दूसरी बार बढ़ गए हैं। इससे पहले पहली मार्च को भी कमर्शियल सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी हुई थी।
लोगों को लगा महंगाई का झटका
कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी से आम उपभोक्ताओं की जेब पर सीधा असर पड़ेगा। खासतौर पर महिलाओं की रसोई का बजट बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। घरेलू सिलेंडर में करीब 60 रुपये और व्यावसायिक सिलेंडर में 100 से 140 रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि फिलहाल पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं और गैस की आपूर्ति भी सामान्य बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: 13 बसें - 35 गाड़ियां, 23.64 करोड़ के ठेके: हिमाचल के राज्यसभा उम्मीदवार पर कितना पैसा ?
इंडियन ऑयल के अधिकारियों के अनुसार पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तनाव के कारण कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित हो रही है, जिसका असर एलपीजी के दामों पर पड़ रहा है। यदि वैश्विक स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो आने वाले समय में कीमतों में और उतार.चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
शिमला में 66 रुपए महंगा हुआ सिलेंडर
राजधानी शिमला में आज शनिवार से घरेलू एलपीजी सिलेंडर अब 66 रुपए महंगा हो गया है। जिसके चलते इसकी कीमत एक हजार के पार हो गई है। शिमला में घरेलू सिलेंडर लेने के लिए 1015 रुपए चुकाने होंगे। इसी तरह से व्यावसायिक सिलेंडर के दामों में 134 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी के साथ ही व्यावसायिक सिलेंडर अब 2097 रुपए में मिलेगा। इससे पहले यह सिलेंडर 1960 रुपए में मिल रहा था।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: पुलिस की नौकरी के साथ देखा UPSC का सपना, 5 बार हुए असफल; पत्नी को फोन पर मिली खुशखबरी
जिला वार एलपीजी सिलेंडर के नए दाम
शिमला
- घरेलू सिलेंडर: 1015 रुपये (60 रुपये बढ़ोतरी)
- व्यावसायिक सिलेंडर: 2097 रुपये (पहले 1960 रुपये)
बिलासपुर
- घरेलू सिलेंडर: 948.50 रुपये
- व्यावसायिक सिलेंडर: 1999.50 रुपये
धर्मशाला
- घरेलू सिलेंडर: 965 रुपये (पहले 905 रुपये)
- व्यावसायिक सिलेंडर: 2011 रुपये (पहले 1868.50 रुपये)
कुल्लू
- घरेलू सिलेंडर: 980.35 रुपये
- व्यावसायिक सिलेंडर: 2009.10 रुपये
मंडी
- घरेलू सिलेंडर: 1013 रुपये (पहले 953 रुपये)
- व्यावसायिक सिलेंडर: लगभग 2000 रुपये के आसपास
चंबा
- घरेलू सिलेंडर: 1005 रुपये (पहले 945 रुपये)
- व्यावसायिक सिलेंडर: 2035 रुपये (पहले 1920 रुपये)
ऊना
- घरेलू सिलेंडर: 974 रुपये (पहले 914 रुपये)
- व्यावसायिक सिलेंडर: 2005 रुपये (पहले 1891 रुपये)
यह भी पढ़ें: हिमाचल की बेटी का कमाल : पहले IPS बनीं, अब IAS भी क्लियर- बिना कोचिंग के पाया बड़ा मुकाम
पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर
एलपीजी के दाम बढ़ने के बावजूद फिलहाल पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उदाहरण के तौर पर शिमला में पेट्रोल करीब 95 रुपये और डीजल करीब 87 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
विशेषज्ञों का कहना है कि यदि पश्चिम एशिया में तनाव लंबा चला तो इसका असर सिर्फ गैस ही नहीं बल्कि अन्य जरूरी वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ सकता है। फिलहाल एलपीजी महंगा होने से हिमाचल के लाखों परिवारों की रसोई का खर्च बढ़ना तय माना जा रहा है।
