Rashifal 3 अप्रैल राशिफल: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णय किया जाता है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। हर व्यक्ति की राशि उसके नाम के पहले अक्षर के अनुसार तय की जाती है। कल 3 अप्रैल को बुधवार है। बुधवार को हिंदू धर्म में गणेशजी की पूजा का विधान है। गणेश की पूजा से जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। कल का दिन कुछ राशि वाले लोगों के लिए काफी शुभ है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे। मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए कल का दिन काफी शुभ रहने वाला है। उन्हें किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल आपको अपने कार्यक्षेत्र की सभी मानसिक चिंताओं में राहत मिल सकती है। आपके ऊपर कार्य का बोझ भी कुछ कम हो सकता है। युवा वर्ग कल कामकाज के साथ-साथ मौज मस्ती भी करते नजर आएंगे, जिससे आपके परिवार के सदस्य आपसे बहुत अधिक संतुष्ट रहेंगे। वृषभ राशि: इस राशि के लोग आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी बरतें। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कार्यों के अच्छे परिणाम मिलेंगे। लव लाइफ से जुड़े सपने साकार होंगे। प्रेमिका से मिलने का मौका मिल सकता है। मन के अनुकूल यात्रा करें इससे आपको लाभ मिलेगा। जल्दवाजी में किसी भी चीज को खरीदने का प्लान ना बनाएं। मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोगों के लिए कल का दिन ठीक.ठाक रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी पेशा लोग अपने कार्यक्षेत्र में बीच-बीच में अपनी फाइलें चेक करते रहे। युवा जातकों की बात करें तो उन्हें यदि लाइफ में कुछ नया करने का मौका मिले तो उन्हें जरूर करना चाहिए। आपकी संतान के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। कर्क राशि: कर्क राशि वालों के लिए कल यानी 3 अप्रैल का दिन अच्छा रहने वाला है। कर्क राशि वालों के लिए कल करियर में सफलता पाने की राह आसान होगी और आपके लिए नए वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने के प्रबल योग भी बन रहे हैं। भगवान गणेश की कृपा रहने से आने वाली सभी मुसीबत टल जाएंगी और धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। माता पिता के साथ आपके रिश्तों में मजबूती आएगी और परिवार में कोई शुभ आयोजन भी हो सकता है। सिंह राशि: इस राशि के जातकों के लिए कल का दिन काफी शुभ रहने वाला है। सिंह राशि वालों को कल जीवन में सभी तरह के भौतिक सुख प्राप्त होंगे और सुबह सुबह आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। नौकरी पेशा और व्यापारियों को अपने अपने क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी और काम के बोझ से राहत भी मिलती नजर आएगी। परिजनों के सहयोग से आप किसी नए काम में हाथ आजमा सकते हैं। कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों के लिए गणेश की कृपा से कल यानी 3 अप्रैल का दिन अच्छा जाने वाला है। विदेश में नौकरी करने का प्लान बना रहे युवा वर्ग को सफलता मिल सकती है। उन्हें विदेश में अच्छी नौकरी के योग बन रहे हैं। लंबे समय से चली आ रही परेशानी का अंत हो सकता है। जीवनसाथी पर किए गए संदेह आपके आने वाले दिनों में वैवाहिक जीवन पर बुरा प्रभाव डाल सकते हैं।
राशिफल 3 अप्रैल: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

संबंधित खबरें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 25 फरवरी- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 25 फरवरी- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 24 फरवरी- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 24 फरवरी- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 23 फरवरी- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 23 फरवरी- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 22 फरवरी- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 22 फरवरी- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 21 फरवरी- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 21 फरवरी- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 20 फरवरी- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 20 फरवरी- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 19 फरवरी- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 19 फरवरी- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 18 फरवरी- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 18 फरवरी- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 17 फरवरी- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 17 फरवरी- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 16 फरवरी- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
राशिफलN4H_Desk
राशिफल : 16 फरवरी- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
N4H_Desk
लेखक
📤इस लेख को साझा करें