नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज नवंबर महीने की 16 तारीख है और आज सोमवार है। हिंदू धर्म में सोमवार के दिन शिवजी भगवान जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
तुला राशि- आज आपको अपने काम और जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी से सहयोग मिल सकता है। व्यापार में नई योजना पर काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। परिवार में किसी शुभ कार्य की चर्चा हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। पुराने विवादों को बातचीत से सुलझाने की कोशिश करें। खानपान पर विशेष ध्यान दें।
वृश्चिक राशि- सोमवार का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने की संभावना है। नौकरी में तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। व्यापारियों को किसी नए ग्राहक से लाभ मिल सकता है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं। परिवार के सदस्यों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। किसी करीबी से मन की बात साझा कर सकते हैं। बाहर जाते समय सावधानी बरतें और आराम के लिए भी समय निकालें।
धनु राशि- आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आपकी मेहनत से अधिकारी प्रभावित होंगे। व्यापार में लाभ कमाने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। किसी पुराने निवेश से फायदा होने की संभावना है। परिवार में आपसी तालमेल बना रहेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी यात्रा की योजना बन सकती है। भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें।
राशिफल : 16 नवंबर- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
मकर राशि- आज आपको मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। नौकरी में आपके काम की सराहना होगी और आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में कोई बड़ा फैसला लेने से पहले सभी पहलुओं पर विचार करें। धन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। परिवार के किसी सदस्य के साथ चल रही अनबन दूर हो सकती है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। पुराने दोस्तों से बातचीत हो सकती है। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।
कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए नई संभावनाएं लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। व्यापार में आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। परिवार में किसी सदस्य की उपलब्धि से खुशी मिलेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत पर भरोसा रखना चाहिए। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचें। मानसिक तनाव से दूर रहने की कोशिश करें।
मीन राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कामकाज में आ रही परेशानियां धीरे-धीरे दूर हो सकती हैं। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। व्यापार करने वाले लोगों को लाभ मिल सकता है। आर्थिक मामलों में स्थिति मजबूत हो सकती है। परिवार में सुखद माहौल रहेगा और अपनों का साथ मिलेगा। किसी पुराने परिचित से मुलाकात हो सकती है। अपनी सेहत का ध्यान रखें और आराम के लिए पर्याप्त समय निकालें।
राशिफल : 16 नवंबर- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
