राजनीति

#राशिफल

November 4, 2026

राशिफल : 05 नवंबर- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

05 नवंबर का राशिफल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

05th  November RASHIFAL

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज अक्टूबर महीने की 05 तारीख है और आज गुरुवार है। हिंदू धर्म में गुरुवार के दिन विष्णु भगवान जी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से राहत मिल सकती है। नौकरी में नए अवसर मिलने के योग हैं। व्यापार में लाभ होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। किसी भी काम को अधूरा न छोड़ें।

 

वृश्चिक राशि- आज आपको अपनी मेहनत पर भरोसा रखना होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में निवेश करने से पहले पूरी जानकारी जुटा लें। धन खर्च करते समय बजट का ध्यान रखें। परिवार में किसी सदस्य की सलाह आपके काम आ सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। मानसिक तनाव से बचने के लिए खुद को थोड़ा आराम दें।

 

धनु राशि- आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रह सकता है। करियर में आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है। व्यापार में कोई अच्छी डील फाइनल होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। परिवार में सुखद माहौल बना रहेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें।

 

राशिफल : 05 नवंबर- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

 

मकर राशि- आज आपको कामकाज में थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी पुराने काम को पूरा करने में सफलता मिलेगी। नौकरी में बदलाव करने की सोच रहे हैं तो जल्दबाजी न करें। व्यापार में सामान्य लाभ होगा। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। परिवार के लोगों के साथ समय बिताएं। किसी करीबी की बात आपको भावुक कर सकती है।

 

कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए नई उम्मीदें लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं। नौकरी में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। कारोबार में नई साझेदारी के योग बन रहे हैं। आर्थिक मामलों में लाभ हो सकता है। परिवार में किसी शुभ समाचार से खुशी मिलेगी। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। सेहत के प्रति सतर्क रहें।

 

मीन राशि- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। रुके हुए काम पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में आपके काम की तारीफ हो सकती है। व्यापारियों को लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। परिवार में आपसी प्रेम और सहयोग बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। किसी भी महत्वपूर्ण फैसले को सोच-समझकर लें।

 

राशिफल : 05 नवंबर- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख