#राशिफल
November 5, 2026
06 नवंबर का राशिफल

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज अक्टूबर महीने की 06 तारीख है और आज गुरुवार है। हिंदू धर्म में शुक्रवार के दिन लक्ष्मी माता जी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
मेष राशि-आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और लगन की सराहना हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
वृषभ राशि- आज आपको अपने कामों में धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। जल्दबाजी में लिया गया फैसला परेशानी खड़ी कर सकता है। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और किसी जरूरी काम में सफलता मिल सकती है। कारोबार करने वालों को लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार में किसी बात को लेकर चर्चा हो सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें और अपनी सेहत का ध्यान दें।
मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए नई संभावनाएं लेकर आ सकता है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने की उम्मीद है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार में नए लोगों से संपर्क बनेंगे, जो भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकते हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। अपनी योजनाओं को पूरा करने के लिए मेहनत जारी रखें।
कर्क राशि- आज आपको अपने कामकाज पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन आप अपनी समझदारी से उनका हल निकाल लेंगे। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसला लें। परिवार के किसी सदस्य की सलाह आपके काम आ सकती है। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव से बचने के लिए खुद को थोड़ा समय दें।
सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रह सकता है। नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी बातों को महत्व दिया जाएगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होने के संकेत हैं। किसी पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। परिवार में किसी शुभ काम की चर्चा हो सकती है। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें।
कन्या राशि- आज आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। व्यापारियों को किसी नए सौदे से फायदा हो सकता है। पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें और बिना सोचे-समझे किसी को उधार न दें। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पुराने अधूरे काम पूरे करने के लिए दिन अच्छा है।