#राशिफल
November 12, 2026
13 नवंबर 2026 शुक्रवार के दिन का राशिफल

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज नवंबर महीने की 13 तारीख है और आज शुक्रवार है। हिंदू धर्म में शुक्रवार के दिन लक्ष्मी माता जी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
तुला राशि: तुला राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन विशेष रूप से महत्वपूर्ण रह सकता है। बुध के मार्गी होने से बातचीत, निर्णय लेने और पुराने मामलों को सुलझाने में आसानी महसूस हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापारियों के लिए साझेदारी के नए अवसर बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, लेकिन दिखावे पर पैसा खर्च करने से बचें। दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। अविवाहित लोगों को विवाह से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मेहनत और धैर्य की परीक्षा ले सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई पुराना काम पूरा करने की जिम्मेदारी मिल सकती है। अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर चलें। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन किसी अनजान व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। आर्थिक मामलों में बजट बनाकर चलना फायदेमंद रहेगा। परिवार में किसी सदस्य की सफलता से खुशी का माहौल बनेगा। प्रेम संबंधों में किसी बात को लेकर नाराजगी हो सकती है। बातचीत से गलतफहमी दूर करने का प्रयास करें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन कई मामलों में अनुकूल रह सकता है। चंद्रमा आपकी राशि में होने से आत्मविश्वास और उत्साह बढ़ सकता है। नौकरी में नई योजनाओं पर काम करने का अवसर मिलेगा। व्यापारियों को ग्राहकों से अच्छा प्रतिसाद मिल सकता है। रुके हुए धन की प्राप्ति के संकेत हैं। हालांकि, बड़े निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। परिवार के साथ किसी धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होसकते हैं। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
मकर राशि: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन जिम्मेदारियों से भरा रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम पर अधिक ध्यान देना होगा। किसी वरिष्ठ अधिकारी के साथ महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन भविष्य की योजनाओं से लाभ मिलने की संभावना है। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें और अनावश्यक कर्ज लेने से बचें। परिवार के बुजुर्गों की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी। जीवनसाथी के साथ किसी पुरानी बात को लेकर चर्चा हो सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से आराम को प्राथमिकता दें। पर्याप्त नींद लेना जरूरी होगा।
कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन नए संपर्क और अवसर लेकर आ सकता है। नौकरी में आपकी रचनात्मक सोच की सराहना हो सकती है। लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सकारात्मक समाचार मिल सकता है। व्यापारियों के लिए नए ग्राहकों से जुड़ने का अच्छा समय है। आर्थिक मामलों में आय के नए स्रोत बनने की संभावना है। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ संबंध मजबूत होंगे। प्रेम जीवन में किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। हालांकि, अपनी निजी बातें हर किसी के साथ साझा करने से बचें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें।
मीन राशि: मीन राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन सकारात्मक बदलाव के संकेत दे रहा है। नौकरी में आपकी मेहनत रंग ला सकती है। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा और भविष्य में तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। व्यापारियों को किसी पुराने सौदे से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। अविवाहित लोगों के जीवन में विवाह से जुड़ी बातचीत आगे बढ़ सकती है। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। मानसिक शांति के लिए धार्मिक गतिविधियों में मन लगाएं।