नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज नवंबर महीने की 09 तारीख है और आज सोमवार है। हिंदू धर्म में सोमवार के दिन शिवजी भगवान जी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

मेष राशि- सोमवार का दिन आपके लिए नई उम्मीदें लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में सोच-समझकर फैसले लेना बेहतर रहेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और बिना सोचे-समझे किसी को पैसा उधार न दें। सेहत का ध्यान रखें।

 

वृषभ राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। व्यापार करने वाले लोगों को लाभ के अवसर मिल सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी जरूरी काम को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे। अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें।

 

मिथुन राशि- आज आपको अपने काम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में कुछ नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन आप अपनी समझदारी से उनका सामना कर पाएंगे। व्यापार में कोई नया सौदा मिलने की संभावना है। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की सलाह आपके काम आ सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम पाने के लिए मेहनत जारी रखनी होगी। बेवजह की चिंता से दूर रहें।

 

राशिफल : 16 नवंबर- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

 

कर्क राशि- सोमवार का दिन आपके लिए मिलाजुला रह सकता है। नौकरी और व्यापार में आपको मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेंगे। किसी पुराने काम को पूरा करने में सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होने के संकेत हैं। परिवार में किसी बात को लेकर चर्चा हो सकती है। बातचीत करते समय अपनी वाणी पर संयम रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मानसिक शांति के लिए कुछ समय अपने लिए भी निकालें।

 

सिंह राशि- आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग ला सकती है और कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार में नए अवसर सामने आ सकते हैं। किसी बड़े फैसले को लेने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आर्थिक मामलों में लाभ हो सकता है, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। सेहत सामान्य रहेगी।

 

कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए कई मामलों में अच्छा साबित हो सकता है। नौकरी में आपके काम की तारीफ हो सकती है। जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ चल रही किसी परेशानी का समाधान मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन मेहनत करने वाला रहेगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें और अपनी सेहत का ध्यान रखें।

 

राशिफल : 16 नवंबर- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें