नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज नवंबर महीने की 10 तारीख है और आज मंगलवार है। हिंदू धर्म में मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।


तुला राशि- आज आपको अपने कामों में सफलता मिल सकती है। नौकरी में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा और रुके हुए काम पूरे होंगे। व्यापार में नई योजनाओं से फायदा हो सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहने की उम्मीद है। परिवार में किसी शुभ काम की चर्चा हो सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। गुस्से और जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें।

 

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कुछ नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन आप अपनी मेहनत से उनका सामना करेंगे। कारोबार में किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत करते समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। मानसिक तनाव से बचने के लिए खुद को थोड़ा समय दें।

 

धनु राशि- आज आपके लिए नए अवसर मिलने के योग हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी। व्यापार में लाभ के नए रास्ते खुल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है। परिवार में सुखद माहौल रहेगा। किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है।

 

राशिफल : 10 नवंबर- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

 

मकर राशि- आज का दिन आपके लिए आर्थिक रूप से अच्छा रह सकता है। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। कारोबार में कोई नई डील फायदेमंद साबित हो सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर खुशी मिलेगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

 

कुंभ राशि- आज आपको अपने कामों में धैर्य रखने की जरूरत है। नौकरी में किसी बात को लेकर सहकर्मियों से मतभेद हो सकता है। जोखिम भरे फैसले लेने से बचें। व्यापार में सामान्य लाभ होगा, लेकिन किसी नए निवेश से पहले पूरी जानकारी जरूर लें। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। पुराने दोस्तों से बातचीत हो सकती है। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए बेवजह की चिंताओं से दूर रहें।

 

मीन राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ संकेत लेकर आ सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे और अधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है। कारोबार में नई योजनाएं सफल हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। परिवार में आपसी प्रेम और तालमेल बना रहेगा। विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और मन शांत रहेगा।

 

राशिफल : 10 नवंबर- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें