नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज अक्टूबर महीने की 31 तारीख है और आज शनिवार है। हिंदू धर्म में शनिवार के दिन भगवान शनिदेव जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।


मेष राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसला लें।

 

वृषभ राशि- आज आपको अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। नौकरी और व्यापार में लाभ के अवसर बनेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।

 

मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए नई उम्मीदें लेकर आ सकता है। रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में कोई अच्छी खबर मिल सकती है । अपनी वाणी पर संयम रखें।

 

कर्क राशि- आज आपको कामकाज में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी जरूरी काम में देरी हो सकती है। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। पुराने विवादों को बातचीत से सुलझाने की कोशिश करें।

 

सिंह राशि- आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ मिलने के संकेत हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत करने की योजना बना सकते हैं।

 

कन्या राशि- आज का दिन मिला-जुला रह सकता है। कामकाज में व्यस्तता बनी रहेगी। किसी करीबी व्यक्ति से महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। पैसों से जुड़े मामलों में सतर्क रहें। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा।

 

राशिफल : 31 अक्टूबर- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें