नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 29 मई का दिन है और आज गुरुवार है। हिंदू धर्म में गुरुवार के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
मेष राशि- मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपका आत्मविश्वास ऊंचाई पर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी सोच दूसरों को प्रभावित कर सकती है। आर्थिक स्थिति बेहतर होने के संकेत हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात सुखद होगी। वाहन या उपकरणों से सतर्क रहें।
वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातकों को आज परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपका मन कुछ अस्थिर रह सकता है, ध्यान और शांति से लाभ मिलेगा। नौकरी में नया अवसर मिल सकता है। किसी से वाद-विवाद से बचें। परिवार में सहयोग मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन नींद पूरी लें।
मिथुन राशि- मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुशहाल रहेगा। आज का दिन निर्णय लेने के लिए अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में नए प्रयोग सफल हो सकते हैं। किसी रिश्तेदार से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। प्रेम जीवन में प्रगति होगी। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है।
कर्क राशि- कर्क राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपका दिन कार्य और पारिवारिक जिम्मेदारियों में व्यस्त रह सकता है। मानसिक थकान हो सकती है, ध्यान और संगीत राहत देगा। आर्थिक पक्ष ठीक रहेगा। घर में किसी की सेहत पर ध्यान देने की ज़रूरत है।
सिंह राशि- सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। भाग्य आज आपका साथ देगा। जो काम रुका था, वह आगे बढ़ेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। निवेश करने का सोच रहे हैं तो दिन अच्छा है। संतान को लेकर संतोष रहेगा। आलस्य से बचें।
कन्या राशि- कन्या राशि के लोगों को आज परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज छोटी-छोटी बातों में उलझने से बचें। आर्थिक स्थिति स्थिर बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ कुछ मुद्दों पर मतभेद हो सकते हैं, पर जल्दी सुलझ जाएंगे। कार्यस्थल पर प्रशंसा मिल सकती है।
