#राशिफल

May 28, 2025

राशिफल : 29 मई- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

29 मई का राशिफल

शेयर करें:

29th May Rashifal

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 29 मई का दिन है और आज गुरुवार है। हिंदू धर्म में गुरुवार के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि- तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुशहाल रहेगा। नए संपर्क बनेंगे जो भविष्य में लाभदायक होंगे। मानसिक रूप से हल्कापन महसूस होगा। कोई पुराना कार्य आज पूर्ण हो सकता है। पारिवारिक माहौल सकारात्मक रहेगा। सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी रखें।

 

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आपके विचारों में स्पष्टता रहेगी। योजनाओं को अमल में लाने का समय है। साझेदारी में लाभ हो सकता है। घर में कोई मांगलिक कार्य की चर्चा हो सकती है। आँखों की थकान से परेशान हो सकते हैं।

 

धनु राशि- धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलता भरा रहेगा। किसी विशेष कार्य में सफलता मिल सकती है। छात्रों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। भावनाओं में बहने से बचें। मित्रों से सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। खानपान संयमित रखें।

 

मकर राशि- मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन ठीक-ठीक रहेगा। आज आपको सोच-समझकर बोलने की ज़रूरत है। कामकाज में प्रगति होगी लेकिन तनाव भी महसूस हो सकता है। घर के बड़ों का सहयोग मिलेगा। नया निवेश टालना बेहतर रहेगा। योग और प्राणायाम लाभ देंगे।

 

कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपका ध्यान रचनात्मक कार्यों में लगा रहेगा। आर्थिक दृष्टि से भी दिन सामान्य है। सामाजिक सम्मान में वृद्धि हो सकती है। कोई पुरानी योजना फिर से शुरू हो सकती है। रिश्तों में नयापन महसूस होगा।

 

मीन राशि- मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। किसी जरूरी काम में देरी हो सकती है, धैर्य रखें। धन संबंधी फैसले सोच-समझकर लें। परिवार में सामंजस्य रहेगा। यात्रा के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार संभव है।

राशिफल : 29 मई- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख