नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज सितंबर महीने की 26 तारीख है और आज शनिवार है। हिंदू धर्म में शनिवार के दिन शनिदेव भगवान जी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि- तुला राशि के लोगों को आज काम के क्षेत्र में नई संभावनाएं दिखाई दे सकती हैं। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और किसी महत्वपूर्ण योजना पर आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आर्थिक रूप से दिन संतुलित रहेगा। जीवनसाथी या करीबी व्यक्ति के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। तनाव से बचने के लिए खुद को पर्याप्त आराम दें।

 

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोगों को आज किसी पुराने काम को पूरा करने में सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। धन के मामले में अचानक कोई लाभ मिल सकता है, लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं। परिवार में किसी बड़े सदस्य की सलाह आपके लिए उपयोगी रहेगी। यात्रा की योजना बन सकती है।

 

धनु राशि- धनु राशि के लोगों को लिए आज का दिन नई योजनाओं पर काम करने के लिए अच्छा रह सकता है। नौकरी में बदलाव या नई जिम्मेदारी को लेकर विचार कर सकते हैं। व्यापार में किसी नए व्यक्ति से संपर्क भविष्य में लाभ दे सकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और उधार देने से बचें। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

 

मकर राशि- मकर राशि के लोगों को आज अपने काम पर पूरा ध्यान केंद्रित करना होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, लेकिन आप उन्हें व्यवस्थित तरीके से पूरा कर पाएंगे। पैसों के मामले में बजट बनाकर चलना बेहतर रहेगा। घर में किसी मुद्दे को लेकर बातचीत हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोगों को आज रचनात्मक और नए विचारों से आपको लाभ मिल सकता है। नौकरी या व्यवसाय में कोई नया अवसर सामने आ सकता है। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होने के संकेत हैं। दोस्तों या परिवार के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें।

 

मीन राशि- मीन राशि के लोगों का आज ध्यान परिवार और व्यक्तिगत जिम्मेदारियों पर अधिक रहेगा। कामकाज में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। धन के मामले में दिन सामान्य रहेगा, इसलिए जोखिम वाले निवेश से दूरी रखें। किसी करीबी से मन की बात साझा करने से तनाव कम होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन ठीक रहेगा।

राशिफल : 26 सितंबर- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें