नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 23 जून का दिन है और आज सोमवार है। हिंदू धर्म में सोमवार के दिन भगवान शिवजी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
तुला राशि- तुला राशि के लोगों को आज अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। काम में जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। बुजुर्गों का मार्गदर्शन मिलेगा। नए अवसर मिल सकते हैं लेकिन निर्णय सोच-समझकर लें। मन में कुछ असमंजस रह सकता है।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला है। आज आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी। निजी जीवन में किसी बात को लेकर भावुकता हावी हो सकती है। पैसों की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा। साझेदारी के काम में सतर्क रहें। मानसिक रूप से स्थिर रहना जरूरी है।
धनु राशि- धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन व्यस्त लेकिन उत्पादक रहेगा। किसी अधूरे कार्य को पूरा करने का अच्छा मौका है। परिवार से जुड़ी कोई चिंता दूर हो सकती है। लाभ के अच्छे योग हैं। खानपान में संतुलन बनाए रखें।
मकर राशि- मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपका व्यवहार दूसरों पर गहरा प्रभाव डालेगा। किसी पुराने संपर्क से लाभ मिल सकता है। संतान की ओर से सुखद अनुभव होगा। मन कुछ नया सीखने को प्रेरित करेगा। सेहत सामान्य रहेगी, योग व ध्यान लाभकारी रहेंगे।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोगों के लिए आज मानसिक संतुलन बनाए रखना जरूरी है। काम में लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। धन के मामले में संभलकर चलें।
मीन राशि- मीन राशि के लोगों के लिए आज किसी रुके हुए कार्य को पूरा करने का उत्तम समय है। कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता की सराहना होगी। मित्रों के साथ समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। सेहत को लेकर राहत महसूस होगी।
