राजनीति

#राशिफल

June 22, 2025

राशिफल : 23 जून- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

23 जून का राशिफल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

23rd June Rashifal

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 23 जून का दिन है और आज सोमवार है। हिंदू धर्म में सोमवार के दिन भगवान शिवजी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

मेष राशि- मेष पाशि के लोगों के आत्मबल में आज वृद्धि होगी। पुरानी समस्याओं का समाधान निकल सकता है। कार्यक्षेत्र में नए अवसर सामने आएंगे। पारिवारिक मामलों में सामंजस्य बना रहेगा। धन संबंधी निर्णय सोच-समझकर लें। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है।

 

वृषभ राशि- वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन ठीक-ठीक रहेगा।। मन स्थिर रहेगा और कोई अधूरी योजना पूरी हो सकती है। यात्रा के योग बन रहे हैं, लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। दोस्तों से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। कार्यस्थल पर सतर्क रहना जरूरी है।

 

मिथुन राशि- मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज व्यावसायिक मामलों में सतर्कता जरूरी है। सहयोगियों से व्यवहार में लचीलापन रखें। किसी नए अनुबंध की शुरुआत हो सकती है। प्रेम संबंधों में ईमानदारी बनाए रखें। सेहत को लेकर दिन मध्यम रहेगा।

 

कर्क राशि- कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक होगा। परिवार के किसी सदस्य की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दफ्तर में पुराने अनुभवों का लाभ मिलेगा। निवेश के लिए दिन ठीक नहीं है। मन धार्मिक प्रवृत्ति की ओर आकर्षित हो सकता है। तनाव से दूर रहें।

 

सिंह राशि- सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। पुराने दोस्तों से मुलाकात संभव है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। सेहत को लेकर सचेत रहने की जरूरत है।

 

कन्या राशि- कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। किसी रचनात्मक कार्य में मन लगेगा। कार्यस्थल पर प्रशंसा मिल सकती है। संतान पक्ष से संतोषजनक परिणाम मिलेंगे। वैवाहिक जीवन में छोटी-छोटी बातों पर बहस हो सकती है, संयम रखें। किसी यात्रा का योग बन सकता है।

राशिफल : 23 जून- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख