नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 20 अप्रैल और दिन रविवार है। हिंदू धर्म में रविवार के दिन भगवान सूर्यदेव जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
मेष राशि। आज आत्मविश्वास और ऊर्जा दोनों चरम पर रहेंगे। कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना हो तो यह समय आपके पक्ष में है। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। परिवार में कोई खुशी की खबर आ सकती है। हालांकि, पेट संबंधी समस्या हो सकती है, खानपान पर नियंत्रण रखें।
वृषभ राशि। दिन मिलाजुला रहेगा। बातचीत और व्यवहार में संतुलन बनाए रखें, तभी रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें, खर्चे बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं।
मिथुन राशि। आज मन थोड़ा विचलित रह सकता है। कई कार्यों में मन नहीं लगेगा। किसी पुराने विवाद को सुलझाने की कोशिश करें। ऑफिस में सहयोगियों के साथ तालमेल बनाकर चलें। शाम को परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
कर्क राशि। आज का दिन आपके लिए शुभ संकेत लेकर आया है। कोई पुराना रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। निवेश करना चाहते हैं तो दिन अनुकूल है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। सेहत सामान्य रहेगी।
सिंह राशि। थोड़ी मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, लेकिन परिणाम संतोषजनक मिलेंगे। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियों में वृद्धि हो सकती है। निजी जीवन में कुछ असमंजस की स्थिति बन सकती है, जिसे आप अपनी बुद्धिमानी से संभाल लेंगे। थकावट महसूस हो सकती है, थोड़ा आराम जरूर करें।
कन्या राशि। भाग्य आपका साथ देगा। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए समय अच्छा है। आपकी योजना और मेहनत रंग लाएगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। घर में कोई मांगलिक कार्य होने की संभावना है। रिश्तों में मजबूती आएगी।
