#राशिफल
April 19, 2025
राशिफल : 20 अप्रैल- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि - यहां पढ़ें
20 अप्रैल 2025 रविवार के दिन का राशिफल
शेयर करें:

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 20 अप्रैल और दिन रविवार है। हिंदू धर्म में रविवार के दिन भगवान सूर्यदेव जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
तुला राशि। धैर्य से काम लेने का दिन है। किसी करीबी से मतभेद हो सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर बोलें। आर्थिक मामले ठीक रहेंगे, पर कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात प्रसन्नता दे सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन तनाव से दूर रहें।
वृश्चिक राशि। आज आपकी छवि मजबूत होगी। नेतृत्व क्षमता दिखेगी और लोग आपसे प्रभावित होंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। व्यापार में साझेदारों के साथ संबंध बेहतर होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जीवनसाथी से कुछ महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है।
धनु राशि। सभी काम योजनाबद्ध तरीके से करें, सफलता मिलेगी। यात्रा के योग हैं, जो लाभदायक सिद्ध हो सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मानसिक शांति बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है।
मकर राशि। समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है लेकिन मेहनत से सब आसान हो जाएगा। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। व्यापार में सोच-समझकर निर्णय लें। नई साझेदारी से लाभ होगा। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें। किसी बुजुर्ग का मार्गदर्शन आपके लिए उपयोगी रहेगा।
कुंभ राशि। नौकरी और व्यवसाय में आज तेजी से बदलाव हो सकता है। कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। मनचाहा स्थानांतरण या प्रमोशन संभव है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आर्थिक पक्ष मज़बूत होगा। आत्मबल और मनोबल दोनों बढ़ेंगे।
मीन राशि। आज का दिन आपके लिए नई संभावनाएं लेकर आएगा। यदि लंबे समय से किसी योजना पर काम कर रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। विद्यार्थी अपने लक्ष्यों की ओर अग्रसर होंगे। संतान पक्ष से सुख मिलेगा।