नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 19 सितंबर का दिन है और आज शुक्रवार है। हिंदू धर्म में शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि- तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। आज भाग्य आपका साथ देगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और समझदारी से काम पूरे होंगे। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा और आय के नए स्रोत खुलेंगे। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

 

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपके साहस और परिश्रम की परीक्षा होगी। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, लेकिन आप जीत हासिल करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और धन की प्राप्ति होगी। परिवार में किसी खास सदस्य से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, अधिक तनाव न लें।

 

धनु राशि- धनु राशि के लोगों को आज काम में नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। आर्थिक मामलों में भाग्य साथ देगा और निवेश से लाभ होगा। परिवार के साथ समय बिताकर खुशी मिलेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात सुखद अनुभव देगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा।

 

मकर राशि- मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुशहाल रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी। नई योजनाएँ शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। आर्थिक मामलों में लाभ होगा, लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं। परिवार में बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और ऊर्जा बनी रहेगी।

 

कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलता भरा रहेगा। आज सफलता आपके कदम चूमेगी। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास रंग लाएंगे और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा और रुके हुए काम पूरे होंगे। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा और आपसी रिश्ते मजबूत होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

 

मीन राशि- मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके विचारों की प्रशंसा होगी। आर्थिक दृष्टि से दिन लाभकारी रहेगा, रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। परिवार में प्रेम और शांति का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।

राशिफल : 19 सितंबर- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें