राजनीति

#राशिफल

September 18, 2025

राशिफल : 19 सितंबर- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

19 सितंबर का राशिफल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

19th September Rashifal

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 19 सितंबर का दिन है और आज शुक्रवार है। हिंदू धर्म में शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

मेष राशि- मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन उमंग भरा रहेगा। आज आपके उत्साह और आत्मविश्वास से अधूरे काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में आपके नेतृत्व कौशल की सराहना होगी। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा, रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा और मित्रों से भी सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन अनियमित खानपान से बचें।

 

वृषभ राशि- वृषभ राशि के लोगों को आज धैर्य और संयम से काम लेने की जरूरत होगी। ऑफिस में अचानक काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन आप संभाल लेंगे। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाना होगा, नुकसान से बचेंगे। परिवार में किसी सदस्य से मतभेद हो सकता है, धैर्य से हल निकालें। स्वास्थ्य में थकान और सिरदर्द परेशान कर सकता है।

 

मिथुन राशि- मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन अवसरों से भरा दिन रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापारियों के लिए धन लाभ के अच्छे संकेत हैं। परिवार में प्रेम और सामंजस्य का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मानसिक शांति भी बनी रहेगी।

 

कर्क राशि- कर्क राशि के लोगों को आज परिश्रम का अच्छा फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत से नए अवसर बनेंगे। आर्थिक रूप से दिन लाभकारी है, निवेश से फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन तनाव से बचें।

 

सिंह राशि- सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपका आत्मविश्वास और आकर्षण लोगों को प्रभावित करेगा। कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और धन लाभ होगा। परिवार के साथ समय बिताकर मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन अधिक थकान से बचें।

 

कन्या राशि- कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन चुनौतियों भरा रह सकता है। ऑफिस में सहकर्मियों से विवाद से बचें। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर खर्च करें, अन्यथा बजट बिगड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में छोटी बातों को लेकर तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।

राशिफल : 19 सितंबर- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख