नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 17 जून का दिन है और आज मंगलवार है। हिंदू धर्म में मंगलवार के दिन भगवान हनुमान जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
तुला राशि- तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। कला, साहित्य या रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। पुराने निवेश से फायदा हो सकता है। विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कोई नई योजना बन सकती है, लेकिन जल्दबाजी न करें। भावनाओं से निर्णय लेने से बचें। सेहत का विशेष ध्यान रखें। प्रेम जीवन में अनबन की संभावना है। धन के मामलों में स्थिति स्थिर रहेगी।
धनु राशि- धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन उमंग भरा रहेगा। आज आप ऊर्जावान रहेंगे और काम में मन लगेगा। किसी बड़े व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी। घर में कोई धार्मिक कार्य हो सकता है। यात्रा के योग बन रहे हैं। अनावश्यक बहसों से दूरी बनाए रखें।
मकर राशि- मकर राशि के लोगों को आज का दिन सतर्क रहने की जरूरत है। कोई नया कार्य शुरू करने से पहले सोच-विचार करें। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के संकेत मिल सकते हैं। पारिवारिक मामलों में व्यस्तता बढ़ सकती है। सेहत को लेकर सजग रहें। आत्मविश्वास से निर्णय लें।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। किसी जरूरी मुद्दे पर फैसला लेना पड़ सकता है। धन के मामले में सतर्क रहें। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। यात्रा में सावधानी रखें।
मीन राशि- मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुशहाल रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। मन खुश रहेगा। आज सामाजिक गतिविधियों में भाग ले सकते हैं। काम में नया उत्साह रहेगा। किसी शुभ समाचार की प्रतीक्षा खत्म हो सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
