#राशिफल

June 16, 2025

राशिफल : 17 जून- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

17 जून का राशिफल

शेयर करें:

17th June Rashifal

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 17 जून का दिन है और आज मंगलवार है। हिंदू धर्म में मंगलवार के दिन भगवान हनुमान जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

मेष राशि- मेष राशि के लोगों को आज कोई नई जिम्मेदारी आपको दी जा सकती है। मेहनत का पूरा फल मिलेगा लेकिन धैर्य जरूरी है। पारिवारिक माहौल में शांति बनी रहेगी। पैसों के मामले में थोड़ा सोच-समझकर चलें। शाम को अचानक कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

 

वृषभ राशि- वृषभ राशि के लोगों को आज भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। किसी करीबी से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। दफ्तर में किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत हो सकती है। फालतू खर्चों से बचें। संतान की ओर से संतोष मिलेगा।

 

मिथुन राशि- मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। पुराने अटके काम बन सकते हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय मेहनत का है। साझेदारी में लाभ के संकेत हैं। थकान से बचने के लिए पर्याप्त आराम करें।

 

कर्क राशि- कर्क राशि के लोगों को आज परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। घर के किसी सदस्य की सलाह आज आपकी राह आसान कर सकती है। कार्यक्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है।

 

सिंह राशि- सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपके व्यक्तित्व का प्रभाव दूसरों पर पड़ेगा। कामकाज में फोकस बढ़ेगा और सहकर्मी सहयोग देंगे। कोई करीबी उपहार दे सकता है। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता बनाए रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

कन्या राशि- कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आज छोटी यात्रा संभव है, जो मन प्रसन्न करेगी। जीवनसाथी के साथ मतभेद न बढ़ाएं। आज कोई पुराना मित्र संपर्क कर सकता है। नई जिम्मेदारियों को निभाने के लिए तैयार रहें। खर्चों में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है।

राशिफल : 17 जून- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख