नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज सिंतबर महीने की 15 तारीख है और आज मंगलवार है। हिंदू धर्म में मंगलवार के दिन भगवान हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
तुला राशि- आज का दिन आपके लिए खास रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की तारीफ होगी। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। रिश्तों में मधुरता आएगी। किसी पुराने दोस्त से बातचीत हो सकती है।
वृश्चिक राशि- आज आपको कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। काम में थोड़ी परेशानी आएगी, लेकिन आप उसे आसानी से संभाल लेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए नई योजना बना सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा।
धनु राशि- आज आपका मन नई चीजें सीखने में लगेगा। नौकरी और कारोबार में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। किसी यात्रा की योजना बन सकती है। खर्च बढ़ने की संभावना है, इसलिए बजट का ध्यान रखें। रिश्तों में विश्वास बनाए रखें।
मकर राशि- आज आपको अपने काम पर पूरा ध्यान देना चाहिए। किसी पुराने प्रोजेक्ट से फायदा मिल सकता है। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य की उपलब्धि से खुशी मिलेगी। तनाव को खुद पर हावी न होने दें।
कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। लंबे समय से अटका कोई काम पूरा हो सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमी दूर हो सकती है।
मीन राशि- आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। मेहनत से किए गए काम में सफलता मिलेगी। व्यापार में कोई अच्छा सौदा हाथ लग सकता है। परिवार के साथ खुशनुमा समय बिताएंगे। अपनी सेहत और आराम का भी ध्यान रखें।
