#राशिफल

September 14, 2026

राशिफल : 15 सितंबर- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

15 सितंबर का राशिफल

शेयर करें:

15th September RASHIFAL

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज सितंबर महीने की 15 तारीख है और आज मंगलवार है। हिंदू धर्म में मंगलवार के दिन भगवान हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कामकाज में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य से मन की बात साझा कर सकते हैं। पैसों के मामले में सोच-समझकर फैसला लें।


वृषभ राशि- आज आपको किसी पुराने काम में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में कोई नया अवसर मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। अनावश्यक खर्चों से बचें।


मिथुन राशि- आज आपको अपनी मेहनत का लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर आपकी बात को महत्व दिया जा सकता है। किसी दोस्त से मुलाकात मन को खुश कर सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।


कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। काम का दबाव थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन आप अपनी समझदारी से स्थिति संभाल लेंगे। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी को पैसा उधार देने से पहले अच्छी तरह सोच लें।


सिंह राशि- आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। नौकरी और व्यापार में आगे बढ़ने के नए रास्ते मिल सकते हैं। वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा। घर में किसी शुभ काम की चर्चा हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


कन्या राशि- आज आपको किसी जरूरी काम में सफलता मिल सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक मामलों में दिन बेहतर रहेगा। हालांकि, किसी के साथ बेवजह बहस करने से बचें।

राशिफल : 15 सितंबर- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख