नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज मई महीने की 12 तारीख है और आज मंगलवार है। हिंदू धर्म में मंगलवार के दिन हनुमान भगवान जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
मेष राशि- आज का दिन आपके लिए ऊर्जा और उत्साह से भरा रहने वाला है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ मिलने के संकेत हैं। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। किसी करीबी व्यक्ति से अच्छी खबर मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन थकान महसूस हो सकती है।
वृषभ राशि- आज आपको मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है। आर्थिक मामलों में स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा और घर का माहौल सुखद रहेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें और खानपान का ध्यान रखें।
मिथुन राशि- आज का दिन थोड़ा व्यस्त रह सकता है। किसी जरूरी काम में देरी होने से मन परेशान हो सकता है, लेकिन धैर्य और समझदारी से स्थिति संभल जाएगी। नौकरी और व्यापार में सामान्य लाभ मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी पुराने विवाद को बढ़ाने से बचें। शाम के समय कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
कर्क राशि- आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। नए काम की शुरुआत करने के लिए समय अनुकूल है। नौकरीपेशा लोगों को सफलता मिल सकती है और व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। किसी धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा।
सिंह राशि-आज का दिन भागदौड़ भरा रह सकता है। कामकाज में व्यस्तता अधिक रहेगी और जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं। नौकरी में अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर चलें। व्यापार में लाभ तो होगा, लेकिन खर्चे भी बढ़ सकते हैं। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए सोच-समझकर बोलें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहेगा।
कन्या राशि- आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने की संभावना है। व्यापार में अच्छा लाभ मिल सकता है और नौकरी में पदोन्नति के संकेत हैं। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। किसी करीबी व्यक्ति से मदद मिल सकती है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और मन शांत रहेगा।
राशिफल : 12 मई- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
