नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 12 मई का दिन है और आज सोमवार है। हिंदू धर्म में सोमवार के दिन भगवान शिव जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला। तुला राशि के लिए यह दिन आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेगा। कारोबार में मुनाफे का सौदा हासिल हो सकता है और धन की आवक होगी। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में अपनी वाक्पटुता का लाभ मिलेगा। शिव गायत्री मंत्र "ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात" का 108 बार जप करें और जरूरतमंदों को चावल, दूध आदि का दान करें। 

 

वृश्चिक। वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह दिन मिलाजुला रहेगा। स्वास्थ्य से संबंधित खर्च बढ़ सकते हैं, जिससे बजट पर असर पड़ेगा। मानसिक तनाव रहेगा, जिससे निर्णय क्षमता प्रभावित हो सकती है। फाइनेंस, हेल्थ और केमिकल इंडस्ट्री से जुड़े जातकों को धन लाभ हो सकता है, लेकिन जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। 

 

धनु। धनु राशि के जातकों के लिए यह दिन शुभ रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को सीनियर्स से प्रशंसा मिलेगी और प्रमोशन के संकेत भी बन रहे हैं। कारोबारी वर्ग को किसी बड़े निवेशक से समर्थन मिल सकता है। आय के नए स्रोत खुलेंगे और ट्रैवल से आय में बढ़ोतरी हो सकती है। 

 

मकर। मकर राशि के जातकों के लिए यह दिन करियर के मामले में लाभ से भरा होगा। आपके प्रयास सफल होंगे और ऑफिस में सम्मान मिलेगा। व्यापारी वर्ग के लिए नए ग्राहक और कॉर्पोरेट क्लाइंट्स से फायदा होगा। बैंकिंग, फाइनेंस और इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रमोशन या स्थानांतरण का अवसर मिल सकता है। 

 

कुंभ। कुंभ राशि के जातकों को सावधानी से काम करने की आवश्यकता है। कोई गलत कदम आर्थिक नुकसान दे सकता है। ऑफिस में किसी के बहकावे में आकर निर्णय न लें। कोई अप्रत्याशित यात्रा हो सकती है जिससे कामकाज प्रभावित हो सकता है। यदि आप निवेश की योजना बना रहे हैं, तो टाल दें। 

 

मीन। मीन राशि के जातकों के लिए यह दिन भाग्यशाली रहेगा। मेहनत का तुरंत फल मिलेगा और कई मामलों में कम मेहनत में भी इच्छित परिणामों की प्राप्ति हो सकती है। विदेश से जुड़े काम करने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी और जीवनसाथी के साथ चला आ रहा मनमुटाव दूर होगा।

राशिफल : 12 मई- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें