#राशिफल

May 11, 2025

राशिफल : 12 मई- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

12 मई 2025 सोमवार के दिन का राशिफल पढ़ें

शेयर करें:

Horoscope: 12 May 2025

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 12 मई का दिन है और आज सोमवार है। हिंदू धर्म में सोमवार के दिन भगवान शिव जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

मेष। मेष राशि के जातकों के लिए यह दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। करियर में पुराने प्रोजेक्ट्स में प्रगति होगी, लेकिन ऑफिस में किसी से टकराव से बचें। व्यापारियों को उधारी वसूली में कठिनाई हो सकती है, हालांकि शाम तक समाधान मिल सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और क्रोध पर नियंत्रण रखें। शिवलिंग पर जल अर्पित करें और "ॐ नमः शिवाय" का जप करें। 

 

वृषभ। वृषभ राशि के लिए यह दिन शुभ संकेत लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और उच्च अधिकारियों से सराहना प्राप्त होगी। व्यापार में पुराने साझेदारों के साथ पुनः कार्य आरंभ हो सकते हैं। शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड से मध्यम लाभ संभव है। शिवलिंग पर दूध, दही, घी और गंगाजल से अभिषेक करें और "ॐ नमः शिवाय" का 108 बार जप करें। 

 

मिथुन। मिथुन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सतर्क रहने की आवश्यकता है। दस्तावेजों को ठीक से पढ़कर ही साइन करें। शिक्षा और कंसल्टिंग से जुड़े जातकों को विदेश से अवसर मिल सकता है। फ्रीलांसर और क्रिएटिव पेशेवरों को नया क्लाइंट मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और सकारात्मक सोच बनाए रखें। 

 

कर्क। कर्क राशि के लिए यह दिन लाभ और तरक्की से भरा होगा। प्रॉपर्टी डील, कमीशन आधारित कार्य और साझेदारी से अच्छा लाभ मिल सकता है। करियर में पदोन्नति या उच्च अधिकारी से प्रशंसा के योग हैं। आजीविका में तरक्की और समाज में प्रतिष्ठा का विस्तार होगा। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी दिक्कतें हो सकती हैं, लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है। 


सिंह। सिंह राशि के जातकों के लिए यह दिन भाग्यशाली रहेगा। सरकारी कार्यों से जुड़े जातकों को नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ के संकेत हैं और परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। माता की मदद से वैवाहिक जीवन में स्थिरता आएगी। शिवलिंग पर जल चढ़ाने के बाद 108 बार महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। 

 

कन्या। कन्या राशि के जातकों के लिए यह दिन भाग्यशाली रहेगा। व्यापार में अचानक लाभ हो सकता है और पुराने क्लाइंट्स का पैसा वापस मिलेगा। सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने वालों को सकारात्मक समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। 

राशिफल : 12 मई- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख