नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 10 जून का दिन है और आज मंगलवार है। हिंदू धर्म में मंगलवार के दिन भगवान हनुमान जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
तुला राशि- तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन शानदार होगा। व्यवसाय में नई डील हाथ लग सकती है। आज किसी करीबी मित्र से मिलना सुखद रहेगा। संतान की पढ़ाई या करियर को लेकर अच्छी खबर मिलेगी। जीवनसाथी से भावनात्मक सहारा मिलेगा।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन परेशानी भरा रहेगा। आज भावनाएं हावी हो सकती हैं, संयम जरूरी है। किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है, बातचीत से समाधान करें। वित्तीय स्थिति मजबूत रहेगी। शरीर में थकान महसूस हो सकती है, आराम करें।
धनु राशि- धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन फलदायी होगा। भाग्य आज आपका साथ देगा। पुराने संपर्क आज लाभदायक साबित हो सकते हैं। संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी। मन में धार्मिकता का भाव रहेगा। पेट संबंधी समस्या से सावधान रहें।
मकर राशि- मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। करियर से जुड़ा नया मोड़ आ सकता है। आज किसी विशेष व्यक्ति से भेंट फायदेमंद रहेगी। घरेलू विवादों से दूर रहें। धन लाभ संभव है, पर खर्च भी बढ़ सकता है। नींद पूरी लें।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले सोच-विचार करें। आज कोई मित्र या रिश्तेदार मदद के लिए आगे आ सकता है। रिश्तों में गहराई बढ़ेगी। मन कुछ नया सीखने को प्रेरित करेगा।
मीन राशि- मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज के दिन रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज मानसिक शांति का अनुभव होगा। पैसों को लेकर कोई योजना बनेगी। बच्चों के साथ समय बिताना सुकून देगा। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन आलस्य से बचें।
