#राशिफल

June 9, 2025

राशिफल : 10 जून- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

10 जून का राशिफल

शेयर करें:

10th June Rashifal

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 10 जून का दिन है और आज मंगलवार है। हिंदू धर्म में मंगलवार के दिन भगवान हनुमान जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

मेष राशि- मेष राशि के लोगों का आज आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा, लेकिन अति आत्मविश्वास से बचें। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से तालमेल अच्छा रहेगा। निजी रिश्तों में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। यात्रा का योग बन सकता है। सेहत थोड़ी गड़बड़ा सकती है।

 

वृषभ राशि- वृषभ राशि के लोगों के आज का दिन लाभदायक रहेगा। धन के नए स्रोत बन सकते हैं। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। किसी पुराने मुद्दे पर बातचीत हो सकती है, जो सुलझ जाएगी। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। पेट संबंधी तकलीफों से सावधान रहें।

 

मिथुन राशि- मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। काम में नए अवसर मिल सकते हैं लेकिन प्रतिस्पर्धा भी बनी रहेगी। मानसिक उलझनों से बाहर निकलें। मित्रों से सहयोग मिलेगा। आज कोई नया विचार आर्थिक लाभ दे सकता है। शाम को मन प्रसन्न रहेगा।

 

कर्क राशि- कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। गृहस्थ जीवन में थोड़ी असहमति संभव है, पर बातचीत से हल निकल जाएगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। पुराने संपर्क फिर से सक्रिय हो सकते हैं। ध्यान और योग से मानसिक शांति मिलेगी।

 

सिंह राशि- सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन खास रहेगा। आज आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं। नौकरी या व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा। किसी रुके कार्य के पूरे होने की संभावना है। खानपान में संयम बरतें।

 

कन्या राशि- कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलीजुली स्थिति रहेगी। सोच-समझकर निर्णय लें, खासकर पैसों से जुड़े मामलों में। घर के बुजुर्गों से मार्गदर्शन मिलेगा। यात्रा के दौरान सतर्क रहें। मन में कुछ नया करने की प्रेरणा जाग सकती है।

राशिफल : 10 जून- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख