नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 07 अगस्त का दिन है और आज वीरवार है। हिंदू धर्म में वीरवार के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि- तुला राशि के लोगों को आज के दिन सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी पुराने मित्र से मिलकर दिन बेहतर बन सकता है। व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी। घरेलू मामलों में आपकी राय सुनी जाएगी। वित्तीय लेनदेन में सावधानी रखें। सेहत ठीक रहेगी लेकिन तनाव से दूर रहें।

 

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन फलदायी रहेगा। आज आपका आत्मविश्वास दूसरों को प्रेरित करेगा। कामकाज में नयापन लाने की जरूरत है। परिवार में तालमेल अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेंगी। सिरदर्द या नींद की कमी हो सकती है। ध्यान करना लाभदायक रहेगा।

 

धनु राशि- धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन खास रहेगा। विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन शुभ है। काम से संबंधित यात्रा के योग बन सकते हैं। आर्थिक लेन-देन में लाभ संभव है। जीवनसाथी से संबंध मजबूत होंगे। संतान की ओर से चिंता हो सकती है।

 

मकर राशि- मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज आपको अपने धैर्य की परीक्षा देनी पड़ सकती है। काम का बोझ अधिक रहेगा, लेकिन पूरा भी होगा। पुराने निवेश से लाभ की संभावना है। परिवार का सहयोग बना रहेगा। पीठ या गर्दन से जुड़ी समस्या संभव है।

 

कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। आपका रचनात्मक पक्ष उभर सकता है। आज आप जिस काम में लगेंगे, उसमें परिणाम सकारात्मक रहेंगे। रिश्तों में गर्मजोशी बढ़ेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें। किसी पुराने विवाद को आज सुलझाने की कोशिश न करें।

 

मीन राशि- मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलता भरा रहेगा। मन थोड़ा भटक सकता है, लेकिन एकाग्रता से काम पूरा कर पाएंगे। संतान से जुड़ी योजना सफल हो सकती है। कोई पुराना मित्र मदद को आगे आ सकता है। सेहत सामान्य रहेगी। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है।

राशिफल : 07 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।