#राशिफल

August 6, 2025

राशिफल : 07 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

07 अगस्त का राशिफल

शेयर करें:

07 August Rashifal

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 07 अगस्त का दिन है और आज वीरवार है। हिंदू धर्म में वीरवार के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

मेष राशि- मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपके विचारों में स्पष्टता रहेगी, जिससे निर्णय लेना आसान होगा। किसी पुराने काम को नयी दिशा मिल सकती है। परिवार में प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। शाम को मन प्रसन्न रहेगा।

 

वृषभ राशि- वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन परेशानी वाला रह सकता है। कार्यस्थल पर आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं। जीवनसाथी का सहयोग मानसिक संतुलन बनाए रखेगा। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। खर्चे बढ़ सकते हैं, लेकिन अनावश्यक चीज़ों से बचना लाभदायक होगा। पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है।

 

मिथुन राशि- मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामाजिक रूप से सक्रिय रहने का है। कार्यों में गति बनी रहेगी और आपकी प्रशंसा होगी। किसी नई जानकारी से लाभ हो सकता है। बच्चों से जुड़ी खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी के साथ कुछ समय बिताना बेहतर रहेगा। नींद पूरी लें।

 

कर्क राशि- कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन परेशानी भरा रहेगा। भावनाओं में बहकर निर्णय न लें, वरना नुकसान हो सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से तालमेल जरूरी होगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमी से बचें। माता-पिता का स्वास्थ्य ध्यान देने योग्य रहेगा। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा।

 

सिंह राशि- सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन फलदायी रहेगा। आज आपकी बातों का असर लोगों पर गहरा होगा। नेतृत्व क्षमता का लाभ मिलेगा। किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत के संकेत हैं। घर में शांति बनी रहेगी। आर्थिक लाभ के अच्छे योग हैं। मन और शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी।

 

कन्या राशि- कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। संतुलन बनाए रखना आज आपके लिए सबसे ज़रूरी रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। मनचाहा परिणाम मिलने में थोड़ा समय लग सकता है। खर्चों में कमी लाने की सोचें। आंखों में थकावट या जलन हो सकती है।

राशिफल : 07 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख