नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 05 अगस्त का दिन है और आज मंगलवार है। हिंदू धर्म में मंगलवार के दिन भगवान हनुमान जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि- तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। तनाव दिन के पहले भाग में रह सकता है, लेकिन शाम होते-होते राहत मिलेगी। किसी नये व्यक्ति से जुड़ाव लाभकारी हो सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। सेहत सामान्य रहेगी। कार्यों को टालने की आदत से बचें।

 

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन निर्णयों से भरा रहेगा। परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। किसी पुराने मित्र से मेलजोल बढ़ सकता है। धन संबंधित मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है। मन प्रसन्न रहेगा।

 

धनु राशि- धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन नए कार्यों की शुरुआत के लिए दिन शुभ है। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ चल रही दूरी घटेगी। संतान को मार्गदर्शन की आवश्यकता होगी। दिन के अंत तक किसी पुराने काम से संतोष मिलेगा।

 

मकर राशि- मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा साबित होगा। कामकाज में रचनात्मकता दिखाई देगी। पुराने अधूरे कामों को पूरा करने का अच्छा दिन है। परिवार में तालमेल बना रहेगा। किसी नये निवेश को लेकर योजना बन सकती है। त्वचा या एलर्जी से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। संयम और धैर्य से कार्य करें।

 

कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोगों के आत्मविश्वास में आज वृद्धि होगी। आपकी नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आ सकती है। दोस्तों से मदद मिलेगी। काम में मन लगेगा और समय पर परिणाम मिल सकते हैं। जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है, संवाद से हल निकलेगा।

 

मीन राशि- मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आपका व्यवहार दूसरों को आकर्षित करेगा। किसी जरूरी कागज या दस्तावेज पर आज ध्यान देना जरूरी होगा। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम जीवन में सुधार संभव है। खानपान में सावधानी रखें। परिवार का साथ आपको मानसिक स्थिरता देगा।

राशिफल : 05 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।