#राशिफल
August 4, 2025
राशिफल : 05 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
05 अगस्त का राशिफल
शेयर करें:

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 05 अगस्त का दिन है और आज मंगलवार है। हिंदू धर्म में मंगलवार के दिन भगवान हनुमान जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
मेष राशि- मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज मानसिक रूप से स्फूर्ति महसूस होगी। कोई रुका हुआ सरकारी या कानूनी काम आगे बढ़ सकता है। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ेंगी लेकिन आप उन्हें अच्छी तरह निभाएंगे। वाहन या मशीनरी से जुड़े काम में सावधानी रखें। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।
वृषभ राशि- वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुशहाल रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलने से आपका मनोबल ऊंचा रहेगा। मित्रों के साथ पुराने किस्सों को याद कर दिन खुशनुमा बन सकता है। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ के संकेत हैं। सेहत पहले से बेहतर होगी। नए काम की शुरुआत फिलहाल टालना बेहतर रहेगा।
मिथुन राशि- मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन बेहतर मिलाजुला रहेगा। आज आप भावनाओं में बह सकते हैं, इसलिए कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। कार्यक्षेत्र में आपकी स्पष्टता की सराहना होगी। संतान से जुड़ी चिंता हो सकती है। खाने-पीने में अनियमितता से बचें। घर में किसी पुराने मुद्दे पर चर्चा संभव है।
कर्क राशि- कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन फलदायी रहेगा। आज यात्रा के योग हैं और यह यात्रा लाभदायक भी हो सकती है। कामकाज में स्थिरता बनी रहेगी। जीवनसाथी से कोई सुखद बातचीत दिन को खास बना सकती है। सेहत का ध्यान रखें, खासकर जोड़ों या कमर के दर्द से ग्रसित हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
सिंह राशि- सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। कोई नई योजना आपके सामने आ सकती है, जिस पर काम शुरू करना फायदेमंद रहेगा। सामाजिक पहचान में इज़ाफा होगा। दफ्तर में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा। आज थोड़ी थकान और नींद की कमी हो सकती है। दिमागी उलझनों से मुक्त रहने की कोशिश करें।
कन्या राशि- कन्या राशि केल लोगों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। नया अवसर मिल सकता है, लेकिन निर्णय में जल्दबाजी न करें। विद्यार्थियों को मेहनत का फल मिलेगा। रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखना जरूरी है। निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें। पेट संबंधी परेशानी से सतर्क रहें। घर में सादगी से खुशी मिलेगी।