नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज नवंबर महीने की 02 तारीख है और आज सोमवार है। हिंदू धर्म में सोमवार के दिन शिवजी भगवान जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।


मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कारोबार में भी स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें।

 

वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कामकाज में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन आप अपनी समझदारी से उन्हें दूर कर लेंगे। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं। परिवार में किसी बात को लेकर छोटी-मोटी बहस हो सकती है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है।

 

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। लंबे समय से रुका हुआ कोई काम पूरा होने की संभावना है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। पैसों के मामले में किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें।

 

कर्क राशि- कर्क राशि वालों को आज अपने काम पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। नौकरी में काम का दबाव बढ़ सकता है। हालांकि आपकी मेहनत और लगन से अधिकारी खुश रहेंगे। कारोबार में सामान्य स्थिति बनी रहेगी। परिवार के किसी सदस्य की सलाह आपके काम आ सकती है। पुरानी बातों को लेकर परेशान होने के बजाय आगे बढ़ने की कोशिश करें।

 

सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी पहचान बढ़ेगी और नए लोगों से संपर्क बनेंगे। कारोबार करने वालों को लाभ मिलने के संकेत हैं। परिवार में किसी शुभ काम की चर्चा हो सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।

 

कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मेहनत भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना जरूरी होगा। किसी पुराने काम को पूरा करने में सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन बेवजह के खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी भी फैसले में जल्दबाजी न करें।

 

राशिफल : 02 नवंबर तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें