नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज जुलाई की पहली तारीख है और आज मंगलवार हैं। हिंदू धर्म में मंगलवार के दिन भगवान हनुमान जी की पूजा-आराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।


मेष राशि- मेष राशि के लोगों का आत्मविश्वास और उत्साह चरम पर रहेगा। काम से जुड़ी पहल में सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है जो आपको नया दृष्टिकोण देंगे। आर्थिक मामलों में संयम जरूरी होगा। पारिवारिक मामलों में थोड़ी जिद्द आपके खिलाफ जा सकती है, इसलिए विनम्रता से पेश आएं।

 

वृषभ राशि- वृषभ राशि के लोगों के भीतर की रचनात्मकता उभरकर सामने आएगी। कला, संगीत या सौंदर्य से जुड़े कार्यों में मन लगेगा। किसी पुराने परिचित से आर्थिक मदद मिल सकती है। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। थकावट हो सकती है, आराम जरूर करें।

 

मिथुन राशि- मिथुन राशि के लोगों का दिन संवाद और विचार-विमर्श का रहेगा। नौकरी या व्यापार में नए प्रस्ताव सामने आ सकते हैं। बातचीत में संयम जरूरी होगा। यात्रा के योग बन सकते हैं। घर में थोड़ी असहमति रह सकती है।

 

कर्क राशि- कर्क राशि के लोगों को भावनात्मक रूप से काफी सक्रिय रहेंगे। परिजनों के साथ बिताया गया समय मानसिक शांति देगा। पैसों के मामले में जल्दबाजी से बचें। कार्यस्थल पर बॉस से तारीफ मिल सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, विशेषकर पेट संबंधी समस्या परेशान कर सकती है।

 

सिंह राशि- सिंह राशि के लोगों के नेतृत्व क्षमता में निखार आएगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय आपको दूसरों से अलग बना सकता है। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोग लाभ में रहेंगे। परंतु क्रोध और अहंकार से बचें वरना संबंध बिगड़ सकते हैं। संतान से जुड़ी चिंता हो सकती है।

 

कन्या राशि- कन्या राशि के लोगों का आज का दिन थोड़ी चुनौती पूर्ण लेकिन विकासशील हो सकता है। पुराने अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी में बदलाव के संकेत हैं। मानसिक थकान महसूस हो सकती है. योग या ध्यान लाभदायक रहेगा। मित्रों से मतभेद हो सकते हैं, संयम से सुलझाएं।

 

राशिफल : 01 जुलाई- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें