राजनीति

#राशिफल

June 30, 2025

राशिफल : 01 जुलाई  जून- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

01 जुलाई का राशिफल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

01 july rashifal

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज जुलाई की पहली तारीख है और आज मंगलवार हैं। हिंदू धर्म में मंगलवार के दिन भगवान हनुमान जी की पूजा-आराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि- तुला राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा और रुके हुए कार्य आगे बढ़ेंगे। शेयर या निवेश में लाभ हो सकता है, लेकिन सोच-समझकर कदम उठाएं। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा। कोई पुराना मित्र आपकी मदद कर सकता है। यात्रा सुखद रहेगी।

 

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोगों को आज अपने आत्मविश्वास और सूझबूझ से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। पुराने अटके मामलों में गति आएगी। पारिवारिक जीवन थोड़ा तनाव पूर्ण रह सकता है, संवाद से समाधान निकालें। आज कोई अचानक धन लाभ का योग बन सकता है।

 

धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए आज का दिन काफी रचनात्मक है। लेखन, शिक्षा या कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष उपलब्धि मिल सकती है। छात्रों को परीक्षा या प्रतियोगिता में सफलता के संकेत हैं। दांपत्य जीवन में छोटी बातों को नजरंदाज करना ही सही रहेगा।

 

मकर राशि- मकर राशि के लोगों को घर-परिवार से जुड़ी ज़िम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। माता-पिता का स्वास्थ्य चिंता दे सकता है। निवेश से लाभ की उम्मीद है लेकिन किसी विशेषज्ञ की राय लें। जीवनसाथी के साथ समय बिताएं। ऑफिस में आपका परिश्रम रंग लाएगा, प्रमोशन के संकेत हैं।

 

कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोगों को नए रिश्तों और संपर्कों से लाभ मिलने वाला है। व्यापारिक मामलों में नई शुरुआत का मौका मिल सकता है। भाई-बहनों के साथ संबंधों में सुधार होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। किसी बड़े अधिकारी से मुलाकात लाभकारी हो सकती है।

 

मीन राशि- मीन राशि के लोगों का आज का दिन आर्थिक दृष्टि से दिन शुभ है। बचत और निवेश से जुड़ी योजनाएं सफल हो सकती हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी, लेकिन ईगो टकरा सकता है। कार्य स्थल पर आपकी सलाह सराही जाएगी। संतान को लेकर कोई अच्छा समाचार मिल सकता है।


राशिफल : 01जुलाई- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख