शिमला। हिमाचल प्रदेश में तीन सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव के परिणाम के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है। जल्द ही रुझान आने शुरू हो जाएंगे और 11 से 12 के बीच में ही स्थिति साफ होने की संभावना है। सबसे अधिक हॉटसीट मानी जाने देहरा विधानसभा सीट पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की धर्मपत्नी ने पूरे प्रचार के दौरान देहरा की ध्याण (बेटी) और मायके से खाली हाथ न लौटने की बात कहकर वोट मांगे थे। अबतक के रुझानों में देहरा में उलटफेर होता हुआ दिख रहा है। यहां मुख्यमंत्री सुक्खू की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह फिलहाल आगे चल रहे हैं।

देहरा में टिकी हैं सबकी नजरें

यह भी पढ़ें: देहरा में कमलेश ठाकुर जीती तो बनेगा इतिहास, कल मतगणना पर टिकी सबकी नजरें हालांकि देहरा में कुल मतदान 65.42 प्रतिशत ही हुआ था वावजूद इसके यहां पर महिलाओं ने अधिकतर मतदान किया है। हमीरपुर में 67.72 प्रतिशत मतदान हुआ था। जहां पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने 2218 मत अधिक डाले हैं। सबसे अधिक मतदान 79.04 फीसदी नालागढ़ में हुआ था। जहां देखना दिलचस्प रहेगा कि जनता ने किस पर अपना भरोसा जताया है। यह भी पढ़ें: SIT ने आशीष शर्मा से की 7 घंटे पूछताछ, अब चैतन्य पर होगी सवालों की बौंछार कांग्रेस ने 41 तो भाजपा ने 30 विधायक होने का किया दावा बहरहाल, प्रदेश कांग्रेस सरकार ने उपचुनाव में जीत के बाद विधायकों की संख्या 41 होने का दावा किया है। साथ ही नेता प्रतिपक्ष सहित सभी भाजपाई नेताओं को उम्मीद 30 के आंकड़े को छूने की है। अब देखना यह होगा कि मतदाताओं का फैसला किसके साथ जाता है।

नौ बजे बाद रुझान शुरू

यह भी पढ़ें: जयराम ठाकुर दिल्ली से राहत पैकेज नहीं, जांच एजेंसियां लेकर लौटे हिमाचल उधर, निर्वाचन विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि मतगणना को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। सुबह ठीक आठ बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है। नौ बजे से शुरुआती रूझान आने शुरू हो जाएंगे। साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात किए गए हैं।

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें