शिमला। हिमाचल प्रदेश के विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है। आज मानसून सत्र का छठा दिन है। पिछले छह दिन से सदन में पक्ष और विपक्ष में कई मुद्दों पर बहस और नारेबाजी के साथ गहमा गहमी भी हुई। लेकिन आज मंगलवार को पहली बार सदन में हंसी के ठहाके गूंजे। मंगलवार को सदन का माहौल खुशनुमा देखने को मिला।
कमलेश ठाकुर आज पहली बार सदन में पहुंची
दरअसल आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनकी पत्नी देहरा से पहली बार विधायक बनी कमलेश ठाकुर एक साथ सदन में पहुंचे। कमलेश ठाकुर आज पहली बार विधानसभा के मानसून सत्र में पहुंची थी। जिनका विधानसभा पहुंचने पर सभी ने स्वागत किया।यह भी पढ़ें: स्पीकर और विपक्ष के बीच की टेंशन दूर, जानें कैसे समाप्त हुआ गतिरोध
इन नेताओं ने किया सीएम की पत्नी का स्वागत
सदन में पहुंचने पर कमलेश ठाकुर का विधानसभा स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने स्वागत किया। उसके बाद जयराम ठाकुर और फिर सीएम सुक्खू के छात्र दौर के पुराने दोस्त सतपाल सिंह सत्ती ने अपने ही अंदाज में उनका स्वागत किया। इन सभी ने कुछ ऐसी बातें कहीं जिनसे सदन का माहौल खुशनुमा हो गया। यह भी पढ़ें: हिमाचल: घर से काम पर गया था पवन, करंट के झटके ने छीन ली जिंदगीजानें किन किन नेताओं की बातों से सदन में गूंजी हंसी
- सबसे पहले सीएम सुक्खू के छात्र राजनीति के समय के पुराने दोस्त सतपाल सिंह सत्ती ने अपने ही अंदाज में उनका स्वागत किया। भाजपा सदस्य सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि अब तो सदन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को कुछ भी बोलने से पहले सोचना पड़ेगा। क्योंकि अब भाभी जी भी सदन में आ गई हैं। इस पर सदन में खूब ठहाके लगे।
- सतपाल सत्ती की बात पर सीएम सुक्खू ने भी त्वरित प्रतिक्रिया दी, सीएम ने कहा कि विपक्ष पत्नी का नाम लेकर उन्हें डराने की कोशिश न करें।
यह भी पढ़ें: कर्मचारियों को क्यों नहीं मिला वेतन और पेंशन, सामने आई बड़ी वजह
- सतपाल सत्ती ने कमलेश ठाकुर को सदन में देख मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तंज कसते हुए कहा, अब भाभी जी सदन के अंदर बैठे हैं। हम नहीं चाहते कि आप पर हमले हो और भाभी जी को बुरा लग जाए। भाभी जी को ऐसा न लगे कि सदन में नहीं जाना। इसलिए सत्ता पक्ष को बढ़ा मन रखना होगा। सत्ती की इस बात पर सदन में सभी सदस्य ने हंसी के खूब ठहाके लगाए।
- उसके बाद स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने पहली बार सदन में पहुंची कमलेश ठाकुर का स्वागत किया। स्पीकर ने मुख्यमंत्री को मजाकिया अंदाज में कहा, क्या आप भी पत्नी से डरते हैं।
- इसके बाद सदन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू विधानसभा में बोलने के लिए खड़े हुए। उन्होंने भी स्पीकर से मजाकिया अंदाज में कहा आप मुझे पत्नी का नाम लेकर डराने की कोशिश न करें।
- इसी तरह से नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सदन में कमलेश ठाकुर से मुखातिब होते हुए हल्के फुल्के अंदाज में कहा, भाभी जी, सीएम साहब ने सदन में सभी नए सदस्यों का स्वागत किया, लेकिन आपका नहीं किया। ये सुनते ही सदन में हंसी गूंज गई।
